बेंगलुरु में प्रॉपर्टी टैक्स में भारी बढ़ोतरी की तैयारी, रेंटल प्रॉपर्टी पर लग सकता है डबल टैक्स

बेंगलुरु में प्रॉपर्टी टैक्स में भारी बढ़ोतरी की तैयारी है। यहां के म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन वृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने गाइडेंस वैल्यू आधारित टैक्स कलेक्शन का प्रस्ताव किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस प्रस्ताव से अपार्टमेंट्स के किराए में और बढ़ोतरी हो सकती है। गाइडेंस वैल्यू किसी प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत होती है, जिसे सरकार तय करती है

अपडेटेड Feb 27, 2024 पर 8:37 PM
Story continues below Advertisement
ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि किराए पर दी जाने वाली प्रॉपर्टी के मालिकों को उन घरों के मुकाबले दोगुना टैक्स देना होगा, जिनमें वे खुद रहते हैं।

बेंगलुरु में प्रॉपर्टी टैक्स में भारी बढ़ोतरी की तैयारी है। यहां के म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन वृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने गाइडेंस वैल्यू आधारित टैक्स कलेक्शन का प्रस्ताव किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस प्रस्ताव से अपार्टमेंट्स के किराए में और बढ़ोतरी हो सकती है। गाइडेंस वैल्यू किसी प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत होती है, जिसे सरकार तय करती है।

नए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रॉपर्टी टैक्स का कलेक्शन किसी एरिया की गाइडेंस वैल्यू या सर्किल रेट के आधार पर किया जाएगा। इससे पहले महानगर पालिका के जोन के वर्गीकरण के आधार पर तय क्षेत्रों के हिसाब से प्रॉपर्टी टैक्स का कलेक्शन किया जाता था।

नए बदलाव क्या हुए हैं?

ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि किराए पर दी जाने वाली प्रॉपर्टी के मालिकों को उन घरों के मुकाबले दोगुना टैक्स देना होगा, जिनमें वे खुद रहते हैं। किराए पर दी जाने वाली प्रॉपर्टी के लिए नया टैक्स गाइडेंस वैल्यू का 0.2 पर्सेंट होगा। अगर आप घर में खुद रहते हैं, तो आपका टैक्स रेट गाइडेंस वैल्यू का 0.1 पर्सेंट होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे बेंगलुरु में किराए में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यहां पहले से किराया आसमान छू रहा है।


राज्य सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में गाइडेंस वैल्यू में औसतन 25-30 पर्सेंट की बढ़ोतरी की थी। इसका मकसद गाइडेंस वैल्यू और प्रॉपर्टी की वास्तविक कीमतों के बीच अंतर कम करना था। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले साल गाइडेंस वैल्यू में बढ़ोतरी के बाद उन इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें तेज हुई हैं, जहां पहले यह अपेक्षाकृत कम थी।

घर के खरीदारों ने राज्य सरकारों को लिखी चिट्ठी

कर्नाटक होम बायर्स फोरम ने इस सिलसिले में BBMP के कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर प्रस्तावित सिस्टम में बदलाव करने की मांग की है। एक एक्सपर्ट ने बताया, 'अगर प्रॉपर्टी टैक्स में हर साल 5 पर्सेंट की बढ़ोतरी होती है, तो प्रॉपर्टी की कीमतों और रेंट में तेज बढ़ोतरी हो सकती है और इससे मध्य वर्ग के होम बायर्स पर वित्तीय बोझ काफी बढ़ जाएगा।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।