बिड़ला एस्टेट्स (Birla Estates) की एक इकाई ने ठाणे के पास 24.5 एकड़ जमीन खरीदी है। प्रॉपर्टी से जुड़ी वेबसाइट स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, यह जमीन मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में मौजूद है। कंपनी ने 537.42 करोड़ रुपये में यह जमीन खरीदी है। बिड़ला एस्टेट्स की इकाई एकमाया प्रॉपर्टी ने आदित्य बिड़ला ग्रुप की एक और कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) से यह प्रॉपर्टी खरीदी है। बिड़ला एस्टेट्स, आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी सेंचुरी टेक्सटाइल्स की रियल एस्टेट इकाई है।
