Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली में खरीदे 6 लग्जरी अपार्टमेंट, ₹15 करोड़ आई कीमत

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने मुंबई के बोरीवली में 15.42 करोड़ रुपये में छह लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। अभिषेक बच्चन ने ये अपार्टमेंट बोरीवली में स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में खरीदा है। ये अपार्टमेंट कुल 4,894 स्क्वायर फीट में फैले हैं और इन्हें 31,498 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से बेचा गया है। सेल एग्रीमेंट पर 5 मई, 2024 को हस्ताक्षर किए गए थे

अपडेटेड Jun 18, 2024 पर 7:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अभिषेक बच्चन ने बोरीवली के ओबेरॉय स्काई सिटी में 6 लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने मुंबई के बोरीवली में 15.42 करोड़ रुपये में छह लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। Zapkey को इस ट्रांजैक्शन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स से यह जानकारी मिली है। अभिषेक बच्चन ने ये अपार्टमेंट बोरीवली में स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी में खरीदा है। ये अपार्टमेंट कुल 4,894 स्क्वायर फीट में फैले हैं और इन्हें 31,498 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से बेचा गया है। सेल एग्रीमेंट पर 5 मई, 2024 को हस्ताक्षर किए गए थे।

डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि 1,101 स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया वाले पहले अपार्टमेंट को 3.42 करोड़ रुपये में बेचा गया। वहीं दूसरे और तीसरे अपार्टमेंट, जो 252 स्क्वायर फीट में फैले हैं, उन्हें 79 लाख रुपये में बेचे गया। चौथे और पांचवें अपार्टमेंट का कारपेट एरिया क्रमश: 1,101 स्क्वायर फीट और 1,094 स्क्वायर फीट है और इन्हें क्रमशः 3.52 करोड़ रुपये और 3.39 करोड़ रुपये में बेचा गया। छठा अपार्टमेंट भी 3.39 करोड़ रुपये में बेचा गया।

बता दें कि ओबेरॉय स्काई सिटी, बोरीवली ईस्ट में है और यह करीब एकड़ में फैला हुआ है। इसमें कुल 8 लग्जरी रेजिडेंशियल टावर है। साथ ही 15 लाख स्क्वायर फीट में फैला प्रीमियम स्काई सिटी मॉल भी शामिल है।


इससे पहले, ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विकास ओबेरॉय ने मनीकंट्रोल को बताया था कि उन्होंने JW मैरियट के दो होटलों को डेवलप करने के लिए मैरियट इंटरनेशनल के साथ एक समझौता किया है। इन होटलों को 2027-28 तक पूरा किया जाना है। इनमें पहला होटल ठाणे के गार्डन सिटी और दुसरा मुंबई के बोरीवली में स्काई सिटी में बनेगा।

मुंबई में रियल एस्टेट के बड़े डील हुए

एनारॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन (MMR) और दिल्ली-एनसीआर के मुख्य इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें औसतन 13-27 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। पिछले तीन सालों में मुंबई केबोरीवली, लोअर परेल और मालाबार हिल्स जैसे रियल एस्टेट हब में कई महंगे रेजिडेंशियल और कमर्शियल डील हुए हैं।

इसी महीने उद्योगपति और गोदरेज एग्रोवेट के चेयरमैन, नादिर गोदरेज ने मुंबई के मालाबार हिल में 180 करोड़ रुपये में तीन अपार्टमेंट खरीदे। 13,831 स्क्वायर फीट में फैले इस अपार्टमेंट को 1.3 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से बेचा गया और यह पॉश माने जाने वाले रूपारेल हाउस में स्थित है।

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड तोड़ तेजी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी नये शिखर पर बंद, ये चार स्टॉक्स कम समय में देंगे दमदार मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।