John Abraham ने मुंबई में खरीदा बंगला, 70.83 करोड़ रुपये में हुई डील

John Abraham ने बंगले के लिए 4.24 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। यह बंगला खार के लिंकिंग रोड पर स्थित है, जो मुंबई की सबसे बड़ी रिटेल हाई स्ट्रीट्स में से एक है। यह इलाका आसपास के कई एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के लिए भी जाना जाता है

अपडेटेड Dec 31, 2023 पर 8:28 PM
Story continues below Advertisement
जॉन अब्राहम (John Abraham) ने मुंबई में 70.83 करोड़ रुपये में बंगला खरीदा है।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने मुंबई में 70.83 करोड़ रुपये में बंगला खरीदा है। जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में 7722 वर्ग फुट की जमीन के साथ 5,416 वर्ग फुट का बंगला खरीदा है। इंडेक्सटैप डॉट कॉम के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से यह जानकारी मिली है। यह बंगला खार के लिंकिंग रोड पर स्थित है, जो मुंबई की सबसे बड़ी रिटेल हाई स्ट्रीट्स में से एक है। यह इलाका आसपास के कई एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के लिए भी जाना जाता है।

4.24 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान

अब्राहम ने बंगले के लिए 4.24 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है और डील 27 दिसंबर 2023 को रजिस्टर किया गया है। एक्टर को इसे लेकर कुछ सवाल किए गए हैं, हालांकि उनका अब तक जवाब नहीं आया है।


मुंबई में जगह की कमी के कारण इस समय के बॉलीवुड सितारे मुख्य रूप से ऊंची इमारतों में अपार्टमेंट खरीद रहे हैं। दूसरी ओर बंगलों के रूप में संपत्तियां मुख्य रूप से पुराने समय के बॉलीवुड सितारों के पास है।

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के पास भी मुंबई में कुछ बंगले हैं। बच्चन हाल ही में अपनी बेटी श्वेता नंदा को मुंबई में अपना बंगला प्रतीक्षा गिफ्ट में देने के कारण चर्चा में थे। यह प्रॉपर्टी मुंबई के जुहू में 890.47 वर्ग मीटर और 674 वर्ग मीटर साइज के दो प्लॉट्स पर स्थित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।