सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने की एयर इंडिया की तारीफ, फ्लाइट के बिजनेस क्लास की तस्वीरों को किया सोशल मीडिया पर शेयर

सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने एयर इंडिया (Air India) की खूब जम कर तारीफ की है। विकास खन्ना ने फ्लाइट के बिजनेस क्लास की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया है। एयर इंडिया ने इस रिव्यू के लिए स्टार शेफ विकास खन्ना को थैंक्यू भी बोला है। इससे पहले भारत के एक और सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने एयर इंडिया में मिले खाने को लेकर एयरलाइन की खिंचाई कर दी थी

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 7:29 PM
सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने की एयर इंडिया की तारीफ, फ्लाइट के बिजनेस क्लास की तस्वीरों को किया सोशल मीडिया पर शेयर

भारत के सबसे फेमस सेलिब्रिटी शेफ में से एक विकास खन्ना ने एयर इंडिया (Air India) में मिलने वाली सर्विस की खूब जम कर तारीफ की है। विकास खन्ना ने एयर इंडिया के बिजनेस क्लास की सीटों की पिक्चर को अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। स्टार शेफ विकास खन्ना ने एयर इंडिया की तारीफ करते हुए लिखा कि शायद सबसे खूबसूरत एयरक्राफ्ट में से एक जिसमें मैंने उड़ान भरी है। इसमें बेजोड़ सर्विसेज दी गई हैं। दिस इज एयर इंडिया।

Air India ने कहा विकास खन्ना को थैंक्यू

एयर इंडिया (Air India) ने इस रिव्यू के लिए स्टार शेफ विकास खन्ना को थैंक्यू भी बोला है। एयर इंडिया ने विकास खन्ना को रिप्लाई दिया कि यह एक सुंदर दृश्य है मिस्टक खन्ना। हमें यह जानकर खुशी हुई कि आप हमारी सर्विस से इंप्रेस हुए। हमें यह जानकर बेहद खुशी हुई कि हम आपकी उड़ान को आरामदायक बना सके। हम जल्द ही आपके साथ दोबारा उड़ान भरने के लिए इंतजार कर रहे हैं।

Jio का तगड़ा प्लान, सिर्फ 395 रुपये में मिलेगी 84 दिनों की वैलिडिटी, कॉल, SMS और डेटा भी मिलेगा मुफ्त


इससे पहले शेफ संजीव कपूर ने की थी एयर इंडिया की आलोचना

इससे पहले भारत के एक और सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने एयर इंडिया में मिले खाने को लेकर एयरलाइन की खिंचाई कर दी थी। संजीव कपूर ने प्लाइट में दिए गए खाने की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। संजीव कपूर ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था कि ठंडा चिकन टिक्का, काफी कम फिलिंग के साथ सेंडविच और एक मिठाई जो कि शुगर सिरप है।

टाटा संस ने किया है एयर इंडिया का अधिग्रहण

भारत की सबसे पुरानी और फेमस एयरलाइंस में से एक एयर इंडिया को टाटा ग्रुप ने एक्वायर किया है। इसके बाद से ही यह एयरलाइन आसमान में अपने खोए हुए रुतबे को दोबारा से हासिल करने की कोशिशों में जुटी हुई है। हाल ही में एयर इंडिया ने बोइंग और एयरबस के साथ कुल 470 फ्लाइट्स खरीदने की डील की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।