Reliance Jio Rupees 395 Recharge Plans: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने किफायती और वैल्यू फॉर मनी प्लान के लिए जाना जाता है। जियो के पास 3 महीने के लिए रिचार्ज प्लान भी हैं। यहां आपको जियो के 395 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं। इसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी, अगर आप 28 दिन का रिचार्ज साइकिल देखें, तो 395 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको तीन बिलिंग साइकिल मिलेंगे। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..
रिलायंस जियो का 395 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 395 Recharge Plan)
रिलायंस जियो का 395 रुपये का प्लान उन ग्राहकों क लिए है जो लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं। जियो के 395 रुपये के इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी इस प्लान में ग्राहकों 3 बिल का साइकिल मिलेग। अगर आप 28 दिन का रिचार्ज कराते हैं को तो देखा जाए तो इसमें 3 महीने का रिचार्ज मिलता है। ग्राहकों को कुल 6GB का डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 1,000 SMS मुफ्त मिलेंगे। आपके डेटा प्लान की लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।
इस 395 रुपये के Jio के प्लान में ग्राहकों को इंटरनेट डाटा, कॉलिंग और SMS के अलावा अन्य बेनेफिट्स भी मिलते हैं। इसमें Jio Tv, Jio Cinema का एक्सेस और Jio क्लाउड का एक्सेस मिलता है। अगर आपका फोन और एरिया में 5G है तो आपको इस प्लान में 5जी की सर्विस भी मिलेगी।
इन ग्राहकों के काम आएगा ये प्लान
जिन ग्राहकों को इंटरनेट की जरूरत ज्यादा नहीं होती, ये प्लान उन ग्राहकों के काम आएगा। जो कम खर्च में कॉल के फायदे लेना चाहते हैं, ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है। अगर आप भी कम बजट में लंबी वैलिडिटी वाला प्लान देख रहे हैं तो जियों के ग्राहकों के लिए ये प्लान काम आएगा।