DDA Housing Scheme: दिल्ली में घर का सपना होगा पूरा, 15,000 फ्लैट्स बिक्री के लिए तैयार, जानिए रेट्स

DDA Housing Scheme: DDA वसंत कुंज, द्वारका, जसोला और नरेला में फ्लैट्स ऑफर कर रहा है। इन्हें 2014 के रेट खरीद सकते हैं

अपडेटेड Nov 25, 2021 पर 9:06 AM

DDA Housing Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority - DDA) ने द्वारका, नरेला, रोहिणी, जसोला जैसे कई इलाकों में कई कैटेगरी के करीब 15,000 फ्लैटों के लिए एक विशेष आवास योजना (special housing scheme) शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस बात की जानकारी DDA के अधिकारियों ने दी है। DDA ने अपने बयान में कहा है कि ये फ्लैट्स पिछली स्कीमों के सरेंडर, रिजेक्ट और अनअलॉटेड फ्लैट्स हैं, जो ऑफर किए जाएंगे। ये फ्लैट पुरानी दरों पर ही ऑफर किए जाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना में कोई नया फ्लैट नहीं होगा और अप्लाई करने वाले साल 2014 के रेट पर इन्हें खरीद सकते हैं।

बता दें कि एक वर्चुल मीटिंग में इन फ्लैट्स की बिक्री का निर्णय लिया गया है। इस मीटिंग में DDA के चेयरमैन और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, वाइस चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता, विधायक विजेंदर गुप्ता, सोमनाथ भारती समेत अथॉरिटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

वहीं DDA के बयान में ये भी कहा गया है कि अगर कोई लोन के लिए अप्लाई करते है तो उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana-PMAY) सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी। अप्लाई करने से लेकर अलॉटमेंट (allotment) और पजेशन (possession – कब्जा) तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2014 में DDA ने करीब 25,000 फ्लैट बिक्री के लिए रखे थे। इनकी कीमत 7 लाख से 1.2 करोड़ रुपये रखी गई थी। DDA 2017 में भी 12,000 फ्लैट्स की बिक्री के लिए स्कीम लाया था। तब भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।


Business Idea: इस मौसम में सिर्फ 35,000 रुपये में शुरू करें यह बिजनेस, लाखों रुपये की होगी कमाई

इस साल जनवरी में DDA ने 1,354 फ्लैटों की बिक्री के लिए एक हाउसिंग स्कीम शुरू की थी। इसमें ज्यादातर हाई इनकम ग्रुप (High Income Group -HIG) और मिडल इनकम ग्रुप (Middle Income Group -MIG) कैटेगरी के घर हैं। इन फ्लैट्स के लिए 22,752 लोगों ने अप्लाई किया था। इसके लिए 10 मार्च को ड्रॉ निकाला गया था। सूत्रों के मुताबिक नई स्कीम में वसंत कुंज, द्वारका, जसोला और नरेला आदि में स्थित फ्लैट्स ऑफर किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।