रियल एस्टेट कंपनी DLF ने अपने लग्जरी गगनचुंबी अपार्टमेंट, द आर्बर (The Arbour) के लिए 8,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्री-फॉर्मल लॉन्च सेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये कॉम्प्लेक्स गुरुग्राम (Gurugram) के सेक्टर 63 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन पर DLF Sixtythree में है। Moneycontrol ने सबसे पहले पिछले महीने इसके नए लग्जरी प्रोजेक्ट के लिए DLF के संभावित रेवेन्यू की जानकारी दी थी।
प्रेस फाइलिंग के मुताबिक, आधिकारिक रूप से लॉन्च होने से पहले ही, द आर्बर, पूरी तरह से बिक चुका था। इसके जरिए DLF गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन मिनी मार्केट में एंट्री कर रहा है।
25 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में पांच शानदार स्ट्रक्चर हैं, जो 38 या 39 मंजिला हैं। इसमें 7 करोड़ की शुरुआती कीमत के साथ बड़े-बड़े और शानदार डिजाइन वाले 1137 फ्लैट हैं, जिसमें 4BHK+ स्टडी + यूटीलिटी रूम लेआउट है।
डीएलएफ लिमिटेड के ग्रुप एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर आकाश ओहरी ने कहा, "हमारी लेटेस्ट लक्जरी पेशकश 'द आर्बर' को लॉन्च होने से पहले ही शानदार रिस्पांस मिला है। देश और विदेश में सबसे समझदार होमबॉयर्स से हमें जो दिलचस्पी देखने को मिली है, उसके लिए हम वास्तव में आभारी हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "ये साफ तौर से बेहद महत्वाकांक्षी DLF लाइफ स्टाइल को सपोर्ट करने वाला है। ये लग्जरी रियल एस्टेट सेगमेंट में शायद एक नया टचस्टोन है। गौरतलब है कि 95% से ज्यादा खरीदार ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने द आर्बर में अपने रहने के लिए फ्लैट खरीदा है।"
कंपनी का ये नया प्रोजेक्ट खरीदारों के बीच काफी पॉपुलर साबित हुआ है। इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर में इन फ्लैट की प्री सेल के दौरान कंपनी के दफ्तर में काफी भीड़ देखने को मिली। पहले ये उम्मीद जताई जा रही थी कि कंपनी तीन दिनों के भीतर 1,137 फ्लैट बेच देगी।
वीकेंड इन्वेस्टिंग के फाउंडर आलोक जैन ने DLF ऑफिस में कतार में खड़े लोगों की एक तस्वीर शेयर की और ट्वीट किया, "रियल एस्टेट में मंदी कहां है?"