हरभजन सिंह ने मुंबई में बेचा अपना अपार्टमेंट, 17.58 करोड़ रुपये में हुई डील

हरभजन सिंह का यह अपार्टमेंट मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में रुस्तमजी एलिमेंट्स की नौवीं मंजिल पर है और इसका एरिया 2830 वर्ग फुट है

अपडेटेड Nov 24, 2021 पर 3:18 PM

इंडियन क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने मुंबई में अपना एक अपार्टमेंट 17.58 करोड़ रुपये में बेचा है। इस बात की जानकारी Zapkey.com के डॉक्मेंट्स से मिली है। जेबीसी इंटरनेशनल एलएलपी (JBC International LLP) ने इस अपार्टमेंट को खरीदा है। यह डील 18 नवंबर 2021 को हुई। यह अपार्टमेंट का एरिया करीब 2830 वर्गफुट है और अंधेरी वेस्ट के रुस्तमजी एलिमेंट्स (Rustomjee Elements) के 9वीं मंजिल में स्थित है। बता दें कि हरभजन सिंह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान नहीं किया है।

डॉक्यूमेंट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, खरीदार ने 87.9 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी चुकाए हैं। सिंह ने यह अपार्टमेंट दिसंबर 2017 में खरीदा था और मार्च 2018 में इसकी रजिस्ट्री कराई थी। तब इस अपार्टमेंट की कीमत 14.5 करोड़ रुपये थी। हरभजन सिंह ने भारत की ओर से कुल 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

क्रिप्टोकरेंसी पर बैन नहीं लगाएगी सरकार, टेरर फंडिंग और 'हवाला' रोकने के लिए क्रिप्टो रेगुलेट करने की तैयारी: सूत्र

एक अन्य क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने सितंबर 2020 में लोढ़ा वर्ल्ड क्रेस्ट में एक अपार्टमेंट खरीदा था। लोअर परेल के वर्ल्ड टॉवर में यह अपार्टमेंट है। इसका एरिया 2,618 वर्गफुट है। श्रेयस ने इसे 11.85 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने इसके लिए 24.7 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई थी।


हरभजन सिंह का क्रिकेट इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरभजन सिंह ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में हरभजन ने 103 मैचों में अबतक कुल 417 विकेट अपने नाम किए हैं। अपने टेस्ट करियर में सिंह 5 बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट ले चुके हैं, जबकि 25 बार उन्होंने 5 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं। हरभजन ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली हैट्रिक में रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न जैसे बड़े विकेट हासिल करके इतिहास रचा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।