Home Buying Tips: घर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, रीसेल के समय मिलेगा मोटा रिटर्न

Home Buying Tips: अगर आप घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ ऐसी बातें हैं। जिन्हें ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। घर खरीदने से पहले आपको फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत है। प्रॉपर्टी के दाम उसकी मार्केट वैल्यू और लोकेशन पर निर्भर करती है। फ्लैट खरीदते समय बिल्डर या रियल एस्टेट डेवलपर के बारे में जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी है

अपडेटेड Feb 04, 2023 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
घर खरीदते समय बिल्डर के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। रेरा में रजिस्टर्ड है या नहीं, यह जरूर चेक करें

Home Buying Tips: आजकल शहरों की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सबका एक सपना होता है कि उनका अपना एक घर हो। इसके लिए सबसे पहले आपको फाइनेंशियल प्लानिंग करने की जरूरत है। घर या जमीन की कीमतों में आमतौर पर तेजी बनी रहती है। ऐसे में ये प्रॉपर्टी खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप सावधानी पूर्वक घर खरीद रहे हैं तो कई तरह के कानूनी अड़चनों से बच सकते हैं। वहीं बाद में अगर बेचना चाहें तो रीसेल में भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसमें जोखिम के आसार बेहद कम रहते हैं। प्रॉपर्टी खरीदते समय डील को आगे कैसे बढ़ाएं, आइये इस बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।

बिल्डर

फ्लैट खरीदते समय बिल्डर या रियल एस्टेट डेवलपर के बारे में जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी है। किसी भी प्रॉपर्टी के खरीदने का सबसे अहम हिस्सा होता है। इसलिए फ्लैट खरीदते समय हमेशा प्रतिष्ठित बिल्डर के पास जाएं। बिल्डर का ट्रैक रिकॉर्ड जरूर चेक करें।


प्रॉपर्टी की लोकेशन चेक करें

जब भी जमीन, घर या किसी अन्य तरह की रियल एस्टेट प्रॉपर्टी खरीदें तो ये देखें की वह कहां मौजूद है। यानी उसकी लोकेशन जानना बेहद जरूरी है। लोकेशन किसी भी प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाने या घटाने में बड़ा किरदार अदा करती है। अगर आप रिटर्न के मकसद से प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो ऐसे इलाके में ही खरीदें जो आगे बढ़ रहा हो। उस इलाके में ग्रोथ की संभावनाएं दिख रही हों। इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पहले से प्राइम एरिया में मौजूद प्रॉपर्टी के मुकाबले आपको यहां शुरुआती निवेश कम करना होगा।

Property के कागज खो जाएं तो क्या करें? यहां करें अप्लाई, फौरन बन जाएंगे डुप्लीकेट कागज

रेरा में रजिस्ट्रेशन जरूरी

घर खरीदते समय यह जरूर देखें कि बिल्डर रेरा यानी (Real Estate Regulatory Authority) में रजिस्टर्ड है या नहीं। अगर यह रेरा में रजिस्टर्ड नहीं है तो घर खरीदने से बचें। इसमें आपको भविष्य में किसी भी तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट

घर खरीदते समय यह भी ध्यान में रखें कि आपकी प्रॉपर्टी से पब्लिक ट्रांसपोर्ट कितनी दूरी पर है। अगर कनेक्टिविटी बेहतर है तो प्रॉपर्टी के रेट ऊपर भागेंगे। इसलिए ऐसी जगह घर खरीदें जहां आना जाना आसान हो। ऐसे में प्रॉपर्टी को अगर आप बाद में बेचते हैं तो अच्छे पैसे भी मिलेंगे। लिहाजा कनेक्टिविटी होना बेहद जरूरी है।

सुविधाएं

प्रॉपर्टी खरीदने से पहले देखें कि अस्पताल, स्कूल, पार्क्स, शॉपिंग कॉम्पलेक्स वहां से कितना दूर है। ये सब आपको हाई रिटर्न दिलाने में मदद करेंगे। अगर ये सुविधाएं अभी वहां मौजूद नहीं है तो कम-से-कम वहां भविष्य में इनके बनने की संभावना तो होनी ही चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।