Home Sales 2022: महंगे लोन के बाद भी लोगों ने खरीदा आशियाना, देश के 7 बड़े शहरों में घरों की रिकॉर्ड बिक्री

Home Sales 2022: देश के 7 बड़े शहरों दिल्ली-NCR, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में इस साल घरों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 54 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह 3,64,900 यूनिट पहुंच गई है। कोरोना वायरस महामारी के बाद मांग बढ़ने और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के बीच घरों के दाम 4 से 7 फीसदी बढ़े हैं

अपडेटेड Dec 28, 2022 पर 9:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
घरों की बिक्री का पिछला रिकॉर्ड साल 2014 में बना था

Home Sales 2022: होम लोन में बढ़ोतरी के बाद घरों की बिक्री में उठाल आया है। इस साल यानी 2022 में देश के बड़े 7 शहरों में घरों की बिक्री 3.65 यूनिट के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है। यह बिक्री 8 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। घरों की बिक्री का पिछला रिकॉर्ड साल 2014 में बना था। अब यह रिकॉर्ड टूट गया है। साल 2014 में 3.43 लाख यूनिट बिके थे। रियल एस्‍टेट सर्विसेज कंपनी एनारॉक (ANAROCK) ने इस बात की जानकारी दी है। इन 7 बड़े शहरों में सालाना आधार (Y-o-Y) पर घरों की बिक्री 54 फीसदी का इजाफा हुआ है।

रियल एस्‍टेट कंसल्‍टेंट एनारॉक (ANAROCK) ने देश के टॉप रेजिडेंशियल मार्केट के डिमांड-सप्‍लाई का डेटा जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद मांग बढ़ने और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के बीच घरों के दाम 4 से 7 फीसदी बढ़े हैं।

54 फीसदी बढ़ी घरों की बिक्री


देश के 7 बड़े शहरों दिल्ली-NCR, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में इस साल घरों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 54 फीसदी बढ़कर 3,64,900 यूनिट पर पहुंच गई है। पिछले साल इन 7 शहरों में कुल 2,36,500 घर बिके थे। इससे पहले साल 2014 मे 3.43 लाख यूनिट की बिक्री का रिकॉर्ड बना था। मुंबई MMR में साल 2022 में सबसे ज्यादा 1,09,700 घर बिके। इसके बाद दिल्ली-NCR में 63,700 घर बिके, जो कि दूसरे पायदान में है। दिल्ली- NCR में घरों की बिक्री 2022 में 59 फीसदी बढ़कर 63,712 यूनिट हो गई। वहीं यहां साल 2021 में 40,053 यूनिट थी। मुंबई MMR में घरों की बिक्री 44 फीसदी बढ़कर 1,09,733 यूनिट पर पहुंच गई। साल 2021 के कैलेंडर साल में इस क्षेत्र में 76,396 यूनिट की बिक्री हुई थी।

Goa government notice to Yuvraj Singh: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को गोवा सरकार का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

इन शहरों में घरों की बिक्री के आंकड़े

बेंगलुरु में घरों की बिक्री 50 फीसदी बढ़कर 49,478 यूनिट हो गई। जबकि पिछले साल इस शहर में घरों की बिक्री 33,084 यूनिट थी। वहीं हैदराबाद में, घरों की बिक्री 2022 में 87 फीसदी बढ़कर 47,487 यूनिट हो गई, जो पिछले साल 25,406 यूनिट थी। पुणे में घरों की बिक्री पिछले साल के 35,975 यूनिट के आंकड़े से 59 फीसदी बढ़कर 57,146 यूनिट पर पहुंच गई। कोलकाता में इस साल 62 फीसदी बढ़कर 21,220 यूनिट रही, जो पिछले साल 13,077 यूनिट थी। चेन्नई में घरों की बिक्री पिछले साल के 12,525 यूनिट से 29 फीसदी बढ़कर 16,097 यूनिट हो गई।

51 फीसदी बने नए घर

अगर नए सप्लाई की बात की जाए तो देश के 7 बड़े शहरों मे नई हाउसिंग यूनिट की आपूर्ति में इस साल 51 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इस साल 3,57,600 घर बने जबकि साल 2021 में 2,36,700 बने थे। MMR और हैदराबाद में सबसे ज्यादा नए घर बने।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।