अब 'रेंट नाउ पे लेटर' की भी सुविधा शुरू, जानिए यह क्या है और इसके फायदे क्या हैं

'बाय नाउ पे लेटर' की सुविधा पहले से मौजूद है। अब यह सुविधा प्रॉपर्टी के मामले में भी शुरू हो जाने से लोगों को बहुत फायदा होने की उम्मीद है। Rent now Pay later के लिए हाउसिंग डॉट कॉम ने निरो से हाथ मिलाया है। Nir फाइनेंस से जुड़ा स्टार्टअप है

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 9:58 AM
Story continues below Advertisement
RNPL किराएदार को क्रेडिट पर रेंट चुकाने की सुविधा देता है। इसमें किसी तरह की Convenience Fees नहीं लगती है।

आपने 'बाय नाउ पे लेटर' के बारे में जरूर सुना होगा। हो सकता है कि आपने इसका इस्तेमाल भी किया हो। ई-कॉमर्स कंपनियां यह सुविधा देती हैं। अब यह सुविधा घर के लिए भी शुरू हो गई है। इसमें आपको घर किराए पर लेने के साथ रेंट चुकाने की जरूरत नहीं है। इसे 'Buy now Pay later'(RNPL)नाम दिया गया है। Housing.com और Niro ने मिलकर यह सुविधा शुरू की है। हाउसिंग डॉट कॉम घर को किराए पर लेने और खरीदने की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराती है। Niro फाइनेंस से जुड़ा स्टार्टअप है।

पैसे चुकाने के लिए 40 दिन का समय मिलता है

RNPL किराएदार को क्रेडिट पर रेंट चुकाने की सुविधा देता है। इसमें किसी तरह की Convenience Fees नहीं लगती है। इसके अलावा किराएदार को पैसे चुकाने के लिए 40 दिन का इंटरेस्ट-फ्री पीरियड मिलता है। कस्टमर्स अगर चाहे तो वह अपने रेंट के अपने पैसे को EMI में भी कनवर्ट करा सकता है।


यह भी पढ़ें : जोरदार प्रॉफिट कमाना चाहते हैं तो निफ्टी के इस लेवल पर करें इनवेस्ट, ICICI Securities के पीयूष गर्ग ने बताई यह वजह

1,00,000 यूजर्स ले रहे यह सुविधा

हाउसिंग डॉट कॉम के सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने बताया कि इस सुविधा से ऐसे करोड़ों लोगों को फायदा होगा, जो क्रेडिट पर प्रॉपर्टी का इस्तेमाल करना चाहते हैं। अभी घर को किराए पर लेने के लिए सिर्फ पुराने तरीकों का इस्तेमाल होता है। कंपनी ने बताया है कि इस सर्विस का प्री-लॉन्च फेज पूरा हो चुका है। करीब 1,00,000 यूजर्स को यह सुविधा ऑफर की गई है।

Convenience Fees भी नहीं लगती

कंपनी ने बताया कि पहला रेंट चुकाने में किसी तरह की Convenience Fees नहीं लगती है। किसी तरह का सर्विस चार्ज भी नहीं देना पड़ता है। यूजर्स अगर चाहें तो अपनी क्रेडिट लिमिट 3 लाख रुपये तक बढ़ा सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब ज्यादातर गुड्स एंड सर्विसेज की खरीदारी की ऑनलाइन सुविधा शुरू हो चुकी है। ऐसे में रेंट के ऑनलाइन पेंमेंट की सुविधा से लोगों खासकर युवाओं को बहुत फायदा होगा। वे ट्रेडिशनल तरीके से पेमेंट में दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं।

दुनियाभर में बढ़ रहा इस फैसिलिटी का इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाय नाउ पे लेटर की सुविधा का इस्तेमाल दुनियाभर में बढ़ रहा है। इसमें फिनटेक कंपनियों का बड़ा हाथ है। इसका इस्तेमाल अब प्रॉपर्टी में उठाने की कोशिश शुरू हुई है। प्रॉपर्टी के मामले में यह सुविधा कितनी लोकप्रिय होती है, यह जानने के लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।