Noida Expressway के आसपास हाउसिंग प्राइस में भारी उछाल, 5 साल में 66% बढ़ी कीमत

Delhi-NCR के बाहरी क्षेत्र सोहना में कीमत 43 फीसदी बढ़कर 4120 रुपये प्रति वर्ग फुट से 5900 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई। द्वारका एक्सप्रेसवे पर आवास की औसत कीमत में 93 फीसदी की बड़ी वृद्धि हुई। यहां कीमत 5,359 रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़कर 10,350 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गई

अपडेटेड Dec 28, 2024 पर 7:09 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास मकान की कीमत में पिछले पांच वर्षों में 66 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

दिल्ली-एनसीआर में नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) के आसपास मकान की कीमत में पिछले पांच वर्षों में 66 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। दूसरी ओर बेंगलुरु के गुंजूर में कीमत 69 फीसदी बढ़ी। यह जानकारी रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने दी है। एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास आवास की औसत कीमत सितंबर 2024 की तिमाही में 8400 रुपये प्रति वर्ग फुट रही, जो 2019 में 5075 रुपये प्रति वर्ग फुट थी।

अलग-अलग क्षेत्रों में कितनी बढ़ी कीमत?

एनसीआर के बाहरी क्षेत्र सोहना में कीमत 43 फीसदी बढ़कर 4120 रुपये प्रति वर्ग फुट से 5900 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई। द्वारका एक्सप्रेसवे पर आवास की औसत कीमत में 93 फीसदी की बड़ी वृद्धि हुई। यहां कीमत 5,359 रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़कर 10,350 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गई। बेंगलुरू के बाहरी क्षेत्र गुंजूर में आवास की कीमत 5030 रुपये प्रति वर्ग फीट से बढ़कर 8500 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गई हैं।


एक्सपर्ट्स की ये है राय

आवास ब्रोकरेज फर्म इनवेस्टो एक्सपर्ट डॉट कॉम के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल रहेजा ने कहा, "नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे किफायत और वृद्धि क्षमता के बीच सही संतुलन बनाता है, जो मध्यम श्रेणी के खरीदारों और निवेशकों को समान रूप से आकर्षित कर रहा है।” उन्होंने कहा कि नोएडा में संपत्ति की कीमत बढ़ी है, लेकिन यह क्षेत्र अभी भी गुरुग्राम या मध्य दिल्ली की तुलना में कंपटीटिव प्राइसिंग की पेशकश करता है। रहेजा ने कहा, "मेट्रो एक्सटेंशन, एक्सप्रेसवे और आगामी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के माध्यम से बढ़ी हुई कनेक्टिविटी के साथ, इस क्षेत्र में सालाना 10-15 फीसदी की कीमत में वृद्धि होने की संभावना है।"

CRC ग्रुप के डायरेक्टर (मार्केटिंग और बिजनेस मैनेजमेंट) सलिल कुमार ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे हमेशा से ही एक प्रमुख रेसिडेंशियल डेस्टिनेशन रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, इस क्षेत्र ने एनसीआर के सबसे प्रमुख लग्जरी आवासीय केंद्रों में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। उन्होंने कहा, "इसके चलते, कमर्शियल सेगमेंट में भारी निवेश हुआ, जिसमें ऑफिस और रिटेल स्पेस दोनों शामिल हैं। एक्सप्रेसवे का एक प्रमुख फैक्टर इसकी रणनीतिक स्थिति है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे से इसकी नजदीकी, जिसमें आगामी नोएडा एयरपोर्ट भी शामिल है, ने इस क्षेत्र में भारी दिलचस्पी पैदा की है, जिसके चलते कीमतों में भारी वृद्धि हुई है।"

बेंगलुरु मार्केट के बारे में प्रॉपर्टी फर्स्ट के फाउंडर और CEO भावेश कोठारी ने कहा, "बेंगलुरु के पेरिफेरल एरिया अपनी बेहतर कनेक्टिविटी, अफोर्डेबिलिटी और विशाल लैंड पार्सल के कारण अत्यधिक मांग वाले रियल एस्टेट डेस्टिनेशन बन रहे हैं।" कोठारी ने कहा कि इस तरह के डेलवपमेंट की डिमांड ने बेंगलुरु के आगामी रियल एस्टेट हब जैसे गुंजुर और देवनहल्ली में कीमतों में तेज वृद्धि की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।