Credit Cards

कृति सेनन ने मुंबई के पाली हिल में खरीदा ₹78 करोड़ का लग्जरी पेंटहाउस, जानें डिटेल्स

कृति सेनन ने मुंबई में अपने नाम से हाल ही में एक नया आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्टों के मुताबिक कृति ने बांद्रा वेस्ट के सबसे पॉश इलाके, पाली हिल में एक शानदार डुप्लेक्स पेंटहाउस खरीदा है। इस पेंटहाउस की कीमत करीब 78.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है

अपडेटेड Aug 15, 2025 पर 12:29 PM
Story continues below Advertisement
कृति सेनन का नया घर 14वीं और 15वीं मंजिल पर है और करीब 6,636 स्क्वायर फीट में फैला है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सफलता की बुलिंदियों पर है। नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित अदाकारा ने मुंबई में अपने नाम से हाल ही में एक नया आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्टों के मुताबिक कृति ने बांद्रा वेस्ट के सबसे पॉश इलाके, पाली हिल में एक शानदार डुप्लेक्स पेंटहाउस खरीदा है। इस पेंटहाउस की कीमत करीब 78.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह एक सीव्यू पेंटहाउस है, जहां से अरब सागर के शानदार नजारे दिखते हैं।

इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सेनन का नया घर 14वीं और 15वीं मंजिल पर है और करीब 6,636 स्क्वायर फीट में फैला है। इसके साथ ही टॉप फ्लोर पर 1,209 स्क्वायर फीट का ओपन टैरेस भी है, जो अरब सागर का पैनोरमिक व्यू देता है। इसके साथ कृति को 6 कार पार्किंग स्लॉट्स की एक्सक्लूसिव सुविधा भी मिली है।

रिपोर्टों के मुताबिक, कृति ने इस अपार्टमेंट को करीब 1.18 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट की दर से खरीदा है। यह प्रॉपर्टी कृति सेनन और उनकी मां के नाम पर संयुक्त रूप से रजिस्टर्ड है। इसे खरीदने के लिए एक्ट्रेस ने 3.91 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई। जीएसटी और बाकी सभी चार्ज को जोड़ने पर कुल भुगतान 84.16 रुपये करोड़ से अधिक का हुआ।


कृति सेनन इससे पहले भी कई लग्जरी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट कर चुकी हैं। साल 2023 में उन्होंने अलीबाग में 2,000 स्क्वायर फीट का एक प्लॉट खरीदा था, जो मुंबई के पास सेलेब्रिटीज का पसंदीदा सेकंड-होम डेस्टिनेशन है। इसके अलावा 2024 में उन्होंने बांद्रा वेस्ट में 35 करोड़ रुपये का एक 4-BHK अपार्टमेंट भी खरीदा था।

बॉलीवुड स्टार्स का इलाका

पाली हिल और बांद्रा वेस्ट इलाका कई बड़े बॉलीवुड सितारों का घर है। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान, जावेद अख्तर और रेखा आदि शामिल हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी जल्द ही बांद्रा वेस्ट में खरीदे अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं।

वर्क फ्रंट पर बिजी

फिल्मों की बात करें तो कृति सेनन जल्द ही धनुष के साथ आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' में नजर आएंगी। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह होमी अदजानिया की कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर के साथ भी लीड रोल करते हुए नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- 15 August Offer On Jio Hotstar: स्वतंत्रता दिवस पर जियो हॉटस्टार का यूजर्स को बड़ा तोहफा, फ्री में देखें अपना पसंदीदा कंटेंट, जानिए कैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।