दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित आलीशान बंगले की होगी निलामी, 135 करोड़ है घर की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में एक बंगले की निलामी की जानी है। इस बंगले की कीमत भी 135 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह बंगला दिल्ली के हैली रोड पर स्थि है। जो कि दिल्ली का एक बेहद ही शांत और पॉश इलाका माना जाता है। इस पॉश इलाके में इस तरह के और भी कई सारे शानदार बंगले मौजूद हैं। दिल्ली के हैली रोड स्थित इस बंगले की निलामी सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी की तरफ से आयोजित की जाएगी

अपडेटेड May 28, 2023 पर 11:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश की राजधानी दिल्ली में एक बंगले की निलामी की जानी है। इस बंगले की कीमत भी 135 करोड़ रुपये बताई जा रही है

अगर आपके पास करोड़ों रुपये हैं और आप कोई शानदार बंगला खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी है। दरअसल देश की राजधानी दिल्ली में एक बंगले की निलामी की जानी है। इस बंगले की कीमत भी 135 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह बंगला दिल्ली के हैली रोड पर स्थि है। जो कि दिल्ली का एक बेहद ही शांत और पॉश इलाका माना जाता है। इस पॉश इलाके में इस तरह के और भी कई सारे शानदार बंगले मौजूद हैं।

सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी करेगी बंगले की नीलामी

दिल्ली के हैली रोड स्थित इस बंगले की निलामी सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी की तरफ से आयोजित की जाएगी। इस बंगले की कीमत 135 करोड़ रुपये लगाई गई है। यह बंगला बेहद ही खूबसूरत और काफी शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है। ऐसे में आइयो जान लेते हैं इस बंगले से जुड़ी तमाम तरह की खासियतों के बारे में।

SBI कम इंटरेस्ट पर दे रहा होम लोन, क्या आपको अपने लोन को रिफाइनेंस कराना चाहिए?


क्या है इस बंगले की खासियत

यह बंगला 4 बीएचके का स्पेस घेरता है। इसमें बड़ी कांचदार खिड़कियां लगी हुई हैं। साथ ही इस बंगले में एक मॉड्यूलर किचन और बड़े बाथरूम और आकर्षक डिजाइनर सीढ़ियां भी हैं। इंडिया सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी के सीईओ अश्विन चड्ढा ने मीडिया को बताया कि हैली रोड पर प्रॉपर्टी की काफी डिमांड रहती है। इस जगह पर स्थित संपत्तियों को लग्जरी माना जाता है। इस तरह के प्रॉपर्टी शायद ही कभी अवेलबल हो पाती हैं। चड्ढा ने कहा कि इस बंगले में एक मॉडर्न फ्लोर दिया गया है। जो कि एक काफी ज्यादा हाईटेक और मॉडर्न जिंदगी की जरूरतों को पूरा करता है।

हैली रोड पर हैं कई सारे आलीशान घर

चड्ढा ने बताया कि हैली रोड में काफी सारे आलीशान घर हैं। यह घर उद्योगपतियों और कारोबारियों के हैं। इस बंगले अभिमन्यु दलाल ने डिजाइन किया है। इसके हर एक कमरे में एक अटैच बाथरूम है। इस तीन मंजिला घर में एक बेसमेंट भी है जिसमें पार्किंग की जगह है। इस बंगले से इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, खान मार्केट, केजी रोड, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, होटल, दिल्ली गोल्फ क्लब और लोधी गार्डन बस कुछ ही दूरी पर हैं। इसके अलावा, संपत्ति के एक छोर पर ईरानी दूतावास और दूसरे पर अग्रसेन की बावली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।