Mumbai: मुंबई में 500 वर्गफीट के घर पर नहीं देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स, राज्य सरकार देगी राहत

मुंबई में 500 वर्ग फीट के घर पर प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देना होगा

अपडेटेड Jan 13, 2022 पर 9:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Mumbai: मुंबई में 500 वर्गफीट के घर पर नहीं देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स, राज्य सरकार ने दी राहत

मुंबई में 500 वर्ग फीट के घर पर प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देना होगा। महाराष्ट्र कैबिनेट ने 12 जनवरी को मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने के राज्य सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी।

1 जनवरी को महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई नगरपालिका क्षेत्र की सीमा के भीतर स्थित 500 वर्ग फुट तक की आवासीय इकाइयों पर प्रॉपर्टी टैक्स को पूरी तरह से माफ करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नए साल के दिन इस फैसले की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इससे 16.14 लाख आवासीय इकाइयों को फायदा होगा।

इस छूट से राजकोष को 462 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई नगर निगम को 417 करोड़ रुपये का नुकसान होगा जबकि शेष 45 करोड़ रुपये के घाटे को राज्य सरकार वहन करेगी।


राज्य सरकार के इस फैसले पर नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि इकॉनोमी सेगमेंट को छूट इस सेगमेंट के लोगों को राहत देगी। उन्होंने कहा कि यह एक घर के मालिक होने के लिए चल रहे खर्चों को कम करेगा और उनकी वार्षिक घरेलू बचत को जोड़ने में मदद करेगा।

बैजल के मुताबिक यह फैसला जिस पर काफी समय से विचार-विमर्श हुआ था, एक बड़ी राहत देगा। बीएमसी के लिए प्रॉपर्टी टैक्स छूट का असर राजस्व पर पड़ेगा। हालांकि, इसकी भरपाई रियल एस्टेट बाजार में उछाल से होगी, पिछली पांच तिमाहियों में मध्य से उच्च श्रेणी के अपार्टमेंट की बिक्री लगातार बढ़ रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।