मुंबई में सस्ता घर खरीदने का मिल रहा मौका, जल्दी करें अप्लाई, डेडलाइन बीतने में बचा है बस कुछ ही वक्त

MHADA की हाउसिंग यूनिट में लॉटरी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख आज यानी 11 जुलाई 2023 है। इसमें आप काफी कम कीमतों पर घर खरीदने का मौका पा सकते हैं। म्हाडा मुंबई लॉटरी 2023 में 24 लाख रुपये की सबसे कम कीमत से लेकर 7.57 करोड़ रुपये तक के घर शामिल हैं। ये घर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई सारे छोटे बाजारों में बनाए गए हैं। बता दें कि इस लॉटरी का ऐलान 21 मई को किया गया था

अपडेटेड Jul 11, 2023 पर 3:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
MHADA की हाउसिंग यूनिट में लॉटरी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख आज यानी 11 जुलाई 2023 है। इसमें आप काफी कम कीमतों पर घर खरीदने का मौका पा सकते हैं

अगर आप महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) की हाउसिंग यूनिट में लॉटरी के लिए अप्लाई करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अहम अपडेट है। MHADA की हाउसिंग यूनिट में लॉटरी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख आज यानी 11 जुलाई 2023 है। इसमें आप काफी कम कीमतों पर घर खरीदने का मौका पा सकते हैं। म्हाडा मुंबई लॉटरी 2023 में 24 लाख रुपये की सबसे कम कीमत से लेकर 7.57 करोड़ रुपये तक के घर शामिल हैं।

इतने घरों की होगी बिक्री

म्हाडा मुंबई लॉटरी 2023 में 24 लाख रुपये की मिनिमम प्राइस से लेकर 7.57 करोड़ रुपये तक के मैक्सिमम प्राइस वाले 4,000 से भी ज्यादा किफायती घर बिक्री के लिए अवेलबल होंगे। ये घर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई सारे छोटे बाजारों में बनाए गए हैं। बता दें कि इस लॉटरी का ऐलान 21 मई को किया गया था। वहीं इसकी एक्चुअल डेडलाइन तक महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) को 1,36,839 अप्लीकेशन मिले थे।

Property: क्या खेती की जमीन पर बना सकते हैं घर? जानिए नियम


अलग अलग कटेगरी के लिए रिजर्व भी किए गए हैं घर

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) में 1,09,883 आवेदकों ने अर्नेस्ट मनी यानी धरोहर को डिपॉजिट करा दिया है। वहीं इस लॉटरी में बिक्री के लिए 93 फीसदी घरों को आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग यानी EWS कटेगरी के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं बाकी के घरों को मिडिल इनकम फैमिली और हाई इनकम फैमिली के लिए रिजर्व किया गया है।

क्या है इन घरों का कार्पेट एरिया

महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) के इन अपार्टमेंट्स का कार्पेट एरिया 204 वर्ग फुट से शुरू होकर 1,500 वर्ग फुट तक जाता है। ये अपार्टमेंट विक्रोली, एंटॉप हिल, गोरेगांव, दादर, वडाला, अंधेरी, कांदिवली, मलाड, बायकुला, तारदेओ, जुहू, चेंबूर, पवई, चांदीवली और सायन में फैले हुए हैं। वहीं अगर कीमतों की बात करें तो इन अपार्टमेंट्स की मिनिमम कीमत 24 लाख रुपये और मैक्सिमम कीमत 7.57 करोड़ रुपये तक जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।