मोतीलाल ओसवाल अल्टरनेट्स (MO Alts) ने 17 अगस्त को तीसरे रियल एस्टेट फंड का ऐलान किया है। उसने कहा है कि इस फंड के लिए वह 2000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका नाम India Realty Excellence Fund VI (IREF VI) है। यह इंडिया के 8 बड़े शहरों में मिड-इनकम/एफोर्डेबल रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में शुरुआती निवेश करेगा। इन शहरों में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद शामिल हैं। कंपनी ने कहा है कि इसके अलावा कुछ चुनिंदा प्रोजेक्ट्स में भी यह फंड निवेश करेगा।
