नारायणा ह्रदयालय ने बेंगलुरु में 1.2 एकड़ का प्लॉट खरीदा, 169 करोड़ रुपये में हुई डील

हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी नारायणा ह्रदयालय (नारायणा हेल्थ) ने बेंगलुरु में 1.2 एकड़ जमीन खरीदी है। प्रॉपस्टैक के आंकड़ों के मुताबिक, यह सौदा 169 करोड़ रुपये में हुआ है। यह जमीन साउथ बेंगलुरु के बेगर हुबली इलाके में है। यह प्लॉट 52,272 वर्ग फुट में मौजूद है। प्राइवेट कंपनी वेंचर प्रोजेक्ट्स बैंगलोर प्राइवेट लिमिटेड ने इस जमीन की बिक्री की है

अपडेटेड May 15, 2024 पर 6:09 PM
Story continues below Advertisement
एक्सपर्ट्स का कहना है कि नॉर्थ और ईस्ट बेंगलुरु में रियल एस्टेट की कीमतों में हर तिमाही उछाल देखने को मिल रहा है, जबकि शहर के दक्षिणी हिस्से में कीमतें धीरे-धीरे बढ़ रही हैं

हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी नारायणा ह्रदयालय (नारायणा हेल्थ) ने बेंगलुरु में 1.2 एकड़ जमीन खरीदी है। प्रॉपस्टैक के आंकड़ों के मुताबिक, यह सौदा 169 करोड़ रुपये में हुआ है। यह जमीन साउथ बेंगलुरु के बेगर हुबली इलाके में है। यह प्लॉट 52,272 वर्ग फुट में मौजूद है। प्राइवेट कंपनी वेंचर प्रोजेक्ट्स बैंगलोर प्राइवेट लिमिटेड ने इस जमीन की बिक्री की है। जमीन की रजिस्ट्री 1 मार्च 2024 को हुई थी।

हार्ट सर्जन और उद्यमी देवी शेट्टी ने साल 2000 में नारायणा ह्रदयालय की स्थापना की थी। नारायणा ह्रदयालय के पास देशभर में 18 अस्पतालों का नेटवर्क है, जबकि उसके पास 3 हार्ट सेंटर भी हैं। इसके अलावा, विदेश की बात की जाए, तो केमैन आइलैंड्स में इस हॉस्पिटल की मौजूदगी है। इस सिलसिले में नारायणा ह्रदयालय को भेजी गई ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में मौजूद आईटी कॉरीडोर में रियल एस्टेट की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब शहर के दक्षिणी हिस्से में भी कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। स्थानीय ब्रोकर्स का कहना है कि कनकपुरा रोड, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बैनरघट्टा रोड, जेपी नगर जैसे साउथ बेंगलुरु के इलाकों में दिसंबर 2023 से अब तक रियल एस्टेट की कीमतों में 10-15 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है।


एक्सपर्ट्स का कहना है कि नॉर्थ और ईस्ट बेंगलुरु में रियल एस्टेट की कीमतों में हर तिमाही उछाल देखने को मिल रहा है, जबकि शहर के दक्षिणी हिस्से में कीमतें धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। रियल्टी कॉर्प के डायरेक्टर सुनील सिंह ने बताया, ' साउथ बैंगलोर के इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतों में तेजी हाल में दिख रही है, जब ईस्टर्न बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में रेंटल मार्केट काफी महंगा हो गया है।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।