Property: जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का मौका, जल्द लॉच हो रही है स्कीम, जानिए इसके फायदे

Property: दिल्ली-NCR में हर किसी का सपना होता है कि उसका घर हो। इसी को देखते हुए यमुना अथॉरिटी लोगों के लिए एक प्लान लेकर आ रही है। अब आपको जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का मौका जल्द ही मिलने वाला है। इस योजना में अब किश्तों में पेमेंट नहीं कर सकते हैं। एकमुश्त पूरी रकम देनी होगी

अपडेटेड Jul 11, 2023 पर 1:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Property: यमुना अथॉरिटी इस हाउसिंग स्कीम में 4 कैटिगरी के प्लॉट होंगे। इस स्कीम के तहत 1351 प्लॉट्स का आवंटन किया जाना है

Property: दिल्ली- NCR में आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है। अब जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का मौका जल्द ही मिलने वाला है। जहां घर बना सकते हैं। इस योजना में किश्तों में पेमेंट नहीं करना होगा। एकमुश्त रकम चुकानी होगी। यमुना अथॉरिटी जल्द ही रेजिडेंशियल प्‍लॉट स्‍कीम (Yeida Plot Scheme 2023) लॉन्‍च कने की तैयारी में है। यमुना अथॉरिटी ने उत्‍तर प्रदेश रेरा में इस योजना के लिए अप्लाई कर दिया है। जैसे मंजूरी मिल जाएगी। प्लांट्स का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। इंडस्ट्रियल प्लॉट भी दिए जाएंगे।

यमुना अथॉरिटी ने इन प्लॉट्स को 4 कैटेगरी में बांटा है। जिसमें प्लॉट्स का एरिया 120 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर और 300 वर्गमीटर रखा गया है। ये प्लॉट यमुना सिटी के सेक्टर-16, सेक्टर-17, सेक्टर-18, सेक्टर-20 और सेक्टर-24 में होंगे।

जेवर एयरपोर्ट के पास मिलने वाले प्लॉट्स की कीमत


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लॉट्स की कीमत 24,600 रुपये प्रति वर्गमीटर रखी गई है। इस बार 50 फीसदी पेमेंट और फिर किश्तों में पेमेंट का ऑप्शन नहीं मिलेगा। इस स्‍कीम के तहत 1351 प्‍लॉटों का आवंटन कि जाना है। इस रेजिडेंशियल प्‍लॉट स्‍कीम का फायदा किसानों को भी मिलेगा। इसमें 17.5 फीसदी प्लॉट्स किसानों के लिए रिजर्व रखे गए हैं। दरअसल, सरकार ने किसानों से यहां की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। ये भी कहा जा रहा है कि इस दौरीन इंडस्ट्रियल प्‍लॉट्स का भी आवंटन किया जा सकता है। सूबे में योगी सरकार ने फरवरी महीने में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 33 लाख रुपये से ज्यादा के निवेश पर हस्ताक्षर किए थे। यमुना अथॉरिटी ने भी करीब सवा लाख करोड़ के निवेश हासिल किए हैं।

Property: क्या खेती की जमीन पर बना सकते हैं घर? जानिए नियम

छोटे साइज के प्लॉट का ऐसे होगा आंवटन

वहीं छोटे साइज के प्लॉट के लिए इस बार ई-नीलामी के बजाय ड्रॉ से किया जाएगा। इसकी वजह ये है कि नीलामी में अधिक बोली लगाने की वजह से इनकी कीमत बढ़ जाती थी। जिससे छोटे कारोबारी बाहर हो जाते थे। ऐसे में सरकार ने इस बार ई-नीलामी की प्रक्रिया को खत्म करने का फैसला किया है। पहले भी छोटे साइज के प्लॉट के लिए ई-नीलामी खत्म किए जाने की मांग की जा रही थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।