अगर आपका अभी तक घर का सपना पूरा नहीं हुआ है तो पीएम आवास योजना के तहत पूरा कर सकते हैं। यह योजना केंद्र सरकार की है। इस योजना में शहरी और ग्रामीण दोनों लोगों को फायदा मिलता है। इस बीच उत्तर प्रदेश में सरकारी योजना के तहत मिलने आवास के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। सूबे में प्रधानमंत्री आवास योजन (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य में अब महिलाओं के नाम से ही घर बनाने की मंजूरी दी जाएगी। इन सरकारी योजनाओं के तहत महिला मुखिया का नाम जोड़ना जरूरी हो गया है। हालांकि कुछ शर्तों पर नियमों में ढील दी गई है।
