Property Market: दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपार्डी की डिमांड बढ़ने लगी है। दिल्ली में खाली पड़े मकानों की संख्या छह साल में 57 प्रतिशत घटकर 86,420 रह गई है। यह आंकड़ा मार्च तिमाही के अंत तक का है। रियल एस्टेट कंसल्टेंट एनारॉक की नई रिपोर्ट के अनुसार NCR में बिना बिके मकानों की संख्या घटकर 86,420 हो गई जो मार्च 2018 के अंत में 2,00,476 इकाई थी।
