घरों की कीमतों में पूरी दुनिया में मुंबई तीसरे, दिल्ली को मिला 5वां स्थान, इस शहर को मिला पहला स्थान

Property Market: इस साल जनवरी-मार्च के दौरान घर की कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में वैश्विक स्तर पर टॉप 44 शहरों में मुंबई तीसरे और दिल्ली पांचवें स्थान पर है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है

अपडेटेड Jun 13, 2024 पर 6:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मनीला घरों की कीमतों के मामले में 26.2 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ पहले स्थान पर है, जबकि तोक्यो 12.5 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ दूसरे स्थान पर है।

Property Market: इस साल जनवरी-मार्च के दौरान घर की कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में वैश्विक स्तर पर टॉप 44 शहरों में मुंबई तीसरे और दिल्ली पांचवें स्थान पर है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। नाइट फ्रैंक की पिछले साल समान पीरियड की रिपोर्ट में मुंबई छठे और दिल्ली 17वें स्थान पर थी। मनीला घरों की कीमतों के मामले में 26.2 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ पहले स्थान पर है, जबकि तोक्यो 12.5 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ दूसरे स्थान पर है।

नाइट फ्रैंक ने अपनी रिपोर्ट ‘प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स Q1, 2024’ में कहा कि मुंबई में मार्च तिमाही में प्रमुख आवासीय खंडों की कीमतों में 11.5 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई है। इस लिस्ट में दिल्ली पिछले साल 17वें स्थान पर थी। इस साल जनवरी-मार्च तिमाही दिल्ली पांचवें स्थान पर है। हालांकि, बेंगलुरु की रैंकिंग में 2024 की पहली तिमाही में गिरावट रही और यह 17वें स्थान पर रहा। पिछले साल समान पीरियड में बेंगलुरु 16वें स्थान पर था। जनवरी-मार्च में बेंगलुरु में घरों की कीमतों में 4.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

नाइट फ्रैंक ने कहा कि प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स (पीजीसीआई) एक मूल्यांकन-आधारित सूचकांक है, जो अपने वैश्विक शोध नेटवर्क से आंकड़ों का उपयोग करके दुनियाभर के 44 शहरों में प्रमुख आवासीय कीमतों की चाल पर नजर रखता है। नाइट फ्रैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा कि आवासीय संपत्तियों के लिए मजबूत मांग का रुझान वैश्विक घटना रही है। उन्होंने कहा कि इन एरिया में अपने समकक्षों की तरह, प्राइम ग्लोबल सिटीज इंडेक्स पर मुंबई और नयी दिल्ली की बेहतर रैंकिंग बिक्री बढ़ोतरी मात्रा में मजबूती से रेखांकित की गई थी। हमें उम्मीद है कि अगली कुछ तिमाहियों में बिक्री की गति स्थिर रहेगी क्योंकि आर्थिक स्थितियां मोटे तौर पर स्थिर रह सकती हैं।


मोदी सरकार फ्री में दे रही है राशन, मुफ्त अनाज लेने के लिए 30 जून तक राशन कार्ड में जरूर कर लें ये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।