अगर आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Property in Delhi-NCR) से सटे गुरुग्राम (Property in Gurugram) या फरीदाबाद (Property in Faridabad) में प्रॉपर्टी लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। पहले प्रॉपर्टी का सौदा पूरा होने के बावजूद इंतकाल यानी म्यूटेशन (Property Mutation) के लिए महीनों तक तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन हरियाणा सरकार की तरफ से जारी एक नए आदेश के बाद अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होते ही म्यूटेशन ऑनलाइन पोर्टल पर अपने आप अपलोड हो जाएगा। नए आदेश के मुताबिक, राज्य के किसी भी जिले में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होने के साथ ही उसका म्यूटेशन (Mutation) हो जाएगा।
