Henley Passport Index 2023: भारत ने पिछले वर्षों की तुलना में अपनी पासपोर्ट रैंकिंग (Indian Passport Rank) में उल्लेखनीय सुधार किया है। भारतीय पासपोर्ट में पांच स्थानों का सुधार हुआ है। हाल ही में जारी हुए हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, भारत का पासपोर्ट 80वें स्थान पर है। पिछले साल भारत का 85वें नंबर था। रैंकिंग जारी होने के बाद अब भारतीय यात्री बिना वीजा के दुनिया के 57 देशों की यात्रा कर सकते हैं। यानि इन सभी 57 देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। सिर्फ पासपोर्ट लेकर ही दुनिया के 57 देशों में आप घूम सकते हैं। वहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।
वहीं दुनिया में सबसे मजबूत पासपोर्ट सिंगापुर का दर्ज किया गया है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, सिंगापुर ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के मामले में जापान को पीछे छोड़ दिया है। सिंगापुर के लोग 192 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं। रैंकिंग के अनुसार, पांच साल तक शीर्ष पर रहने के बाद जापान तीसरे स्थान पर खिसक गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जापान के पासपोर्ट से बिना वीजा-फ्री डेस्टिनेशन्स की संख्या में गिरावट आई है। वहीं, एक दशक पहले रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाला अमेरिका दो स्थान फिसलकर आठवें स्थान पर आ गया है। ब्रिटेन दो स्थानों की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
177 डेस्टिनेशन्स के लिए वीजा की जरूरत
भारतीय नागरिक अब सिर्फ पासपोर्ट का इस्तेमाल करके इंडोनेशिया, थाईलैंड, रवांडा, जमैका और श्रीलंका जैसे देशों की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, अब भी भारतीय पासपोर्ट धारकों को 177 देशों में एंट्री करने के लिए वीजा की जरूरत पड़ेगी। भारतीय पासपोर्ट धारकों को इंडोनेशिया, थाईलैंड और रवांडा जैसे देशों में वीजा-फ्री एंट्री और अराइवल पर वीजा मिलता है।
हालांकि, भारतीय नागरिकों को चीन, जापान, रूस, अमेरिका और पूरे यूरोपीय संघ जैसे दुनिया भर के 177 डेस्टिनेशन्स में एंट्री करने के लिए वीजा की जरूरत होती है। सबसे कमजोर पासपोर्ट की बात करें तो अफगानिस्तान का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद इराक और सीरिया का नंबर आता है।
इन 57 जगहों पर मिलेगी वीजा-फ्री एंट्री
भूटान, बोलीविया, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड्स, बुस्र्न्दी, कंबोडिया, केप वर्डे द्वीप समूह, कोमोरो द्वीप, जिबूती, डोमिनिका, अल साल्वाडोर, फ़िजी, गैबॉन, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाखस्तान, लाओस, मकाओ (SAR चीन), मेडागास्कर, मालदीव, मार्शल द्वीपसमूह, मॉरिटानिया, मॉरीशस, माइक्रोनेशिया, मोंटेसेराट, मोज़ाम्बिक, म्यांमार, नेपाल, नियू, ओमान, पलाऊ द्वीप समूह, कतर, रवांडा, समोआ, सेनेगल, सेशेल्स, सेरा लिओन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, चल देना, त्रिनिदाद और टोबैगो, ट्यूनीशिया, तुवालू, वानुअतु और ज़िम्बाब्वे में बिना वीजा की एंट्री कर सकते हैं।