Get App

2021 में मुंबई में प्रॉपर्टी सेल रजिस्ट्रेशन आंकड़ों ने तोड़ा 1 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

बाजार में महिला खरीदारों की हिस्सेदारी 2.8 फीसदी के निचले स्तर पर पहुंच गई है। बता दें कि महिलाओं के बीच हाउसिंग को प्रमोट करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए स्टाम्प ड्यूटी 4 फीसदी रखी है जो शहर में लागू स्टैंडर्ड स्टैम्प ड्यूटी से 1 फीसदी कम है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2021 पर 4:28 PM
2021 में मुंबई में प्रॉपर्टी सेल रजिस्ट्रेशन आंकड़ों ने तोड़ा 1 लाख यूनिट का रिकॉर्ड
Knight Frank India के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में मुंबई MCGM रीजन में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है।

रियल एस्टेट कंसल्टिंग फर्म Knight Frank India ने सोमवार को सूचित किया है कि मुंबई में प्रॉपर्टी बिक्री के आंकड़ों ने 2021 में एक दशक में पहली बार 1 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके पहले 2018 में मुंबई में 80,746 यूनिट का रजिस्ट्रेशन हुआ था।

नवंबर 2021 में मुंबई में (MCGM रीजन ) 7,582 यूनिट का रजिस्ट्रेशन हुआ। इस अवधि में मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में सालाना आधार पर 18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि पिछले साल इस महीने में स्टैम्प ड्यूटी 2 फीसदी के न्यूनतम लेवल पर थी। हालांकि महीने दर महीने आधार पर देखें तो नवंबर 2021 में अक्टूबर 2021 की तुलना में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

अक्टूबर 2021 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के नजरिए से इस दशक का सबसे बेहतर अक्टूबर महीना रहा था। अक्टूबर में मुंबई रीजन में 8,576 यूनिट रजिस्ट्रर्ड हुए थे। सालाना आधार पर इसमें 8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। बता दें कि अक्टूबर 2020 में भी स्टैंम्प ड्यूटी की दर 2 फीसदी के निम्नतम स्तर पर थी।

Knight Frank India के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में मुंबई MCGM रीजन में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 1 लाख को पार कर गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें