पुणे के रियल एस्टेट मार्केट में तेज उछाल, मार्च में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 52% की बढ़ोतरी

पुणे के रियल एस्टेट मार्केट में मार्च में सालाना आधार पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 52 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली। महाराष्ट्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ रजिस्ट्रेशंस एंड स्टैम्प्स के मुताबिक, मार्च में 21,744 प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 14,309 था। फरवरी 2024 में 17,575 प्रॉपर्टी यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि स्टैंप यूनिट का कलेक्शन 620 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 3:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फाइनेंशियल ईयर 2024 के दौरान पुणे में कुल 1,46,924 प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन हुआ

पुणे के रियल एस्टेट मार्केट में मार्च में सालाना आधार पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 52 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली। महाराष्ट्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ रजिस्ट्रेशंस एंड स्टैम्प्स के मुताबिक, मार्च में 21,744 प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 14,309 था। फरवरी 2024 में 17,575 प्रॉपर्टी यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि स्टैंप यूनिट का कलेक्शन 620 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2024 में स्टैंप ड्यूटी कलेक्शन बढ़कर 804 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्च 2023 में यह आंकड़ा 621 करोड़ रुपये था।

रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया (Knight Frank India) के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2024 के दौरान पुणे में कुल 1,46,924 प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि कलेक्शन 5,785 करोड़ रुपये था। मार्च 2024 में 50 लाख से 1 करोड़ की रेजिडेंशियल यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन सबसे ज्यादा रहा और सभी तरह के हाउसिंग ट्रांजैक्शन में इस प्राइस रेंज की हिस्सेदारी 33 पर्सेंट रही।

इसी तरह, 25 लाख से 50 लाख की कीमत वाली प्रॉपर्टी के ट्रांजैक्शन की हिस्सेदारी 32 पर्सेंट रही। नाइट फ्रैंक ने बताया कि 25 लाख से कम वाली प्रॉपर्टी की हिस्सेदारी बढ़कर 21 पर्सेंट हो गई, जबकि मार्च 2023 में यह आंकड़ा 16 पर्सेंट था। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बजाज ने बताया, ' घरों की जबरदस्त मांग, वाजिब कीमतों और अनुकूल माहौल की वजह से पुणे के रियल एस्टेट मार्केट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।'


मार्च 2024 में 500 से 800 वर्ग फुट वाले अपार्टमेंट्स की हिस्सेदारी 40 पर्सेंट थी। इसके अलावा, मार्च 2024 के कुल ट्रांजैक्शन में 500 वर्ग फुट से कम वाले अपार्टमेंट्स की हिस्सेदारी 35 पर्सेंट थी। बड़े अपार्टमेंट्स यानी 1,000 वर्ग फुट से ज्यादा वाले फ्लैट्स की हिस्सेदारी 13 पर्सेंट पर स्थिर रही। पुणे के रियल एस्टेट मार्केट में सबसे बड़ा खरीदारी करने वाला सबसे बड़ा सेगमेंट 30 से 45 साल का है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।