Puravankara ने बेंगलुरु में लॉन्च किया रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'पूर्वा केंशो हिल्स'

पूर्वांकारा बेंगलुरु की रियल एस्टेट कंपनी है। कंपनी ने देश के पश्चिमी हिस्से पर फोकस बढ़ाने का फैसला किया है। वह अपने कुल रेवेन्यू में पश्चिमी हिस्से की हिस्सेदारी बढ़ाकर 50 फीसदी तक करने की कोशिश करेगी। यह अभी 10-12 फीसदी है। कंपनी पुणे, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई में मौजूद है

अपडेटेड Mar 23, 2024 पर 4:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पूर्वांकारा ने इस वित्त वर्ष के अंत तक 2,000 घरों की डिलीवरी का प्लान रखा है।

Puravankara ने बेंगलुरु में 23 मार्च को एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया। पूर्वा केंशो हिल्स नाम का यह प्रोजेक्ट सरजापुर के मेदनहल्ली में है। यह कर्नाटक रेरा (RERA) रजिस्टर्ड है। इस साल की शुरुआत में खबर आई थी कि पूर्वांकरा मुंबई के रिडेवलपमेंट मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है। बेंगलुरु की यह रियल एस्टेट कंपनी अपने कुल बिजनेस में देश के पश्चिमी हिस्से की हिस्सेदारी बढ़ाकर 50 फीसदी तक करना चाहती है। अभी यह 10-12 फीसदी है।

प्रॉफिट 79 करोड़ रुपये पहुंचा

पूर्वांकारा के ग्रुप सीईओ ने सीएनबीसी-टीवी18 से कहा कि मुंबई के रिडेवलपमेंट मार्केट में बहुत ज्यााद मौके हैं। अगले 7-10 साल में ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहने की उम्मीद है। पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 46 फीसदी बढ़कर 574 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट 23 करोड़ रुपये से बढ़कर 79 करोड़ रुपये पहुंच गया।


औसत प्राइस रियलाइजेशन 2 फीसदी घटा

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 79 फीसदी बढ़कर 199 करोड़ रुपये पहुंच गया। मार्जिन साल दर साल आधार पर 28.3 फीसदी से बढ़कर 34.7 करोड़ रुपये था। तीसरी तिमाही में सेल्स वैल्यू साल दर साल आधार पर 56 फीसदी बढ़कर 1,241 करोड़ रुपये रही। सेल्स वॉल्यूम 60 फीसदी की ग्रोथ के साथ 16.3 लाख वर्ग फीट पहुंच गया। औसत प्राइस रियलाइजेशन एक साल पहले के मुकाबले 2 फीसदी गिरकर 7,610 रुपये प्रति वर्ग फीट पर आ गया।

इस वित्त वर्ष में 2000 घरों की डिलीवरी का प्लान

कंपनी ने इस वित्त वर्ष के अंत तक 2,000 घरों की डिलीवरी का प्लान रखा है। ये घर मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई में हैं। 22 मार्च को कंपनी का शेयर 4.26 फीसदी के उछाल के साथ 214.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले छह महीनों में इस स्टॉक में जबर्दस्त तेजी दिखी है। इस दौरान यह 92 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।

यह भी पढ़ें: Rekha Jhunjhunwala  ने साउथ मुंबई में खरीदी 11.78 करोड़ रुपये की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।