देश भर में जमीन खरीदने में 1,250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा निवेश करेगी HOABL

बई की रियल एस्टेट फर्म द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HOABL) वित्त वर्ष 2025 के आखिर तक जमीन खरीदने में 1,250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने यह जानकारी दी है। ज्यादातर निवेश उन राज्यों में किया जाएगा, जहां HOABL पहले से ऑपरेशनल है, मसलन महाराष्ट्र, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
HOABL वित्त वर्ष 2025 तक के प्रोजेक्ट्स में तकरीबन 1,800 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

मुंबई की रियल एस्टेट फर्म द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HOABL) वित्त वर्ष 2025 के आखिर तक जमीन खरीदने में 1,250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने यह जानकारी दी है। ज्यादातर निवेश उन राज्यों में किया जाएगा, जहां HOABL पहले से ऑपरेशनल है, मसलन महाराष्ट्र, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश। कंपनी मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी नई जमीन खरीदने की तैयारी में है।

अभिनंदन लोढ़ा ने बताया, 'हम दिसंबर 2024 तक उन राज्यों में तकरीबन 60 लाख वर्गफुट का डिवेलपमेंट करेंगे, जहां हम पहले से ही ऑपरेशनल हैं। मार्च 2025 तक हमारी योजना 700 एकड़ के डिवेलपमेंट और 1,000 एकड़ का अतिरिक्त लैंड बैंक तैयार करने की है।' HOABL वित्त वर्ष 2025 तक के प्रोजेक्ट्स में तकरीबन 1,800 करोड़ रुपये निवेश करेगी।'

कंपनी की योजना 6 और शहरों में निवेश करने की है, जिनमें अमृतसर, खोपाली (मुंबई के पास), वाराणसी, शिमला और वृंदावन शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'इस साल हमने पहले ही पुरान गोवा के नजदीक वन गोवा प्रोजेक्ट की डिलीवरी की है और हम महाराष्ट्र में दो और प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी करेंगे।' कंपनी ने बताया कि उसने मार्च 2028 से पहले नए प्रोजेक्ट्स डिवेलप करने के लिए देशभर में 48 ठिकानों की पहचान की है।


लोढ़ा ने बताया कि कंपनी की योजना चार होटल डिवेलप करने की है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ बताने से इनकार कर दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।