Get App

शाहरुख खान ने मुंबई में किराए पर लिए 2 डुप्लेक्स अपार्टमेंट, हर साल ₹2.9 करोड़ देंगे रेंट

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में दो डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। इनका सालाना किराया 2.9 करोड़ रुपये होगा। यह जानकारी डेटा एनालिटिक्स फर्म Zapkey ने जुटाई है। Zapkey ने इन प्रॉपर्टी से जुड़े लीज और लाइसेंस एग्रीमेंट को देखा है। इसके मुताबिक यह एग्रीमेंट 14 फरवरी को रजिस्टर्ड हुआ था। दोनों डुप्लेक्स अपार्टमेंट'पूजा कासा' बिल्डिंग में हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 20, 2025 पर 10:17 AM
शाहरुख खान ने मुंबई में किराए पर लिए 2 डुप्लेक्स अपार्टमेंट, हर साल ₹2.9 करोड़ देंगे रेंट
शाहरुख खान ने ये डुप्लेक्स अपार्टमेंट जैकी भगनानी और उनकी बहन दीप्ति भगनानी से किराए पर लिया है

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में दो डुप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं। इनका सालाना किराया 2.9 करोड़ रुपये होगा। यह जानकारी डेटा एनालिटिक्स फर्म Zapkey ने जुटाई है। Zapkey ने इन प्रॉपर्टी से जुड़े लीज और लाइसेंस एग्रीमेंट को देखा है। इसके मुताबिक यह एग्रीमेंट 14 फरवरी को रजिस्टर्ड हुआ था। दोनों डुप्लेक्स अपार्टमेंट'पूजा कासा' बिल्डिंग में हैं, जो मुंबई के खार इलाके के पाली हिल में स्थित है।

कितने किराए पर लिए गए अपार्टमेंट?

दोनों अपार्टमेंट का कुल किराया 2.9 करोड़ रुपये सालाना होगा। यानी, मासिक किराया 24.15 लाख रुपये रहेगा। शाहरुख खान ने इनमें से एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट जैकी भगनानी और उनकी बहन दीप्ति भगनानी से किराए पर लिया है। दूसरा डुप्लेक्स फ्लैट सिर्फ जैकी भगनानी से किराए पर लिया गया है। दोनों फ्लैट्स का रेंट एग्रीमेंट 36 महीनों के लिए साइन किया गया है।

पाली हिल बन रहा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का फेवरेट इलाका

पाली हिल, मुंबई का एक प्रीमियम और एक्सक्लूसिव रेजिडेंशियल एरिया है, जहां कई बॉलीवुड सितारे रहते हैं। यह जगह लग्जरी अपार्टमेंट्स और शानदार सुविधाओं के लिए जानी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें