टाटा ग्रुप (Tata Group) के चेयरमैन एन. चद्रशेखरन (N Chandrasekaran) और उनके परिवार ने पॉश पेडर रोडमें 98 करोड़ रुपये में एक डुप्लेक्स खरीदा है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, चंद्रशेखरन और उनका परिवार पिछले 5 साल से इस घर में किराए से रह रहे थे। यह डुप्लेक्स 33 साउथ नाम के लग्जरी टॉवर में है। जो मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के एंटीलिया के पड़ोस में है। इस डुप्लेक्स को जीवेश डेवलपर्स ने बनाया था।
जानिए डुप्लेक्स की खासियत
11वीं और 12वीं मंजिल पर स्थित इस डुप्लेक्स का कारपेट एरिया करीब 6,000 वर्ग फिट है। इस डील से जुड़े सूत्रों ने बताया कि चंद्रशेखरन का परिवार पिछले कुछ साल से 20 लाख रुपये के मासिक किराए पर यहां रह रहा था। 21 फरवरी, 2017 को Tata Sons का चेयरमैन बनाए जाने के बाद चंद्रशेखरन अपने परिवार के साथ 33 South Condominium में शिफ्ट हुए थे।
तीन दिन पहले हुई रजिस्ट्री
तीन दिन पहले इस प्रॉपर्टी रजिस्ट्री हो रही है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री चंद्रशेखरन (58), उनकी पत्नी ललिता और बेटे प्रणव के नाम पर हुई है। सूत्रों ने बताया कि यह डील 1.6 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फुट की दर से हुई है। बिल्डर समीर भोजवानी के नियंत्रण वाली कंपनी जिवेश डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (Jivesh Developers Pvt Ltd) ने प्रॉपर्टी बेची है। समीर भोजवानी (Samir Bhojwani) और विनोद मित्तल ने साल 2008 में इस टावर को बनाया था।
जानिए चंद्रशेखरन की कितनी है सैलरी
चंद्रशेखरन को एक बार फिर अगले पांच साल के लिए Tata Sons का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसके बाद चंद्रशेखरन ने यह डुप्लेक्स खरीदा है। चंद्रशेखरन सबसे ज्यादा सालाना सैलरी प्राप्त करने वाले कॉरपोरेट लीडर्स में से एक हैं। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में उन्हें 91 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी मिली थी।
टाटा बोर्ड में चंद्रशेखर के साल 2016 में हुए शामिल
बता दें कि चंद्रशेखर टाटा एंड संस के बोर्ड में साल 2016 में शामिल हुए थे। जनवरी 2017 में बतौर चेयरमैन नियुक्त किया या है। इससे पहले चंद्रशेखरन TCS के चीफ एग्जीक्यूटिव थे। TCS के साथ चंद्रशेखरन ने करीब 30 साल तक काम किया था।