YEIDA Flat Scheme 2024: नोएडा में 1200 नए फ्लैट्स के लिए आवेदन शुरू, चेक करें फ्लैट साइज, कीमत और अप्लाई प्रोसेस

YEIDA Flat Scheme 2024: इस स्कीम के अनुसार कुल 1239 फ्लैट अलॉटमेंट के लिए उपलब्ध हैं। यह स्कीम 19 सितंबर 2024 को शुरू की गई थी। यह 31 मार्च 2025 को बंद होगी। इसके तहत तीन कैटेगरी में फ्लैट लॉन्च किए गए हैं। जिनमें अफोर्डेबल, S+4, S+16 शामिल हैं। इनमें 276, 713 और 250 फ्लैट यूनिट उपलब्ध हैं

अपडेटेड Sep 22, 2024 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप नोएडा में एयरपोर्ट के पास नया फ्लैट खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है।

YEIDA Flat Scheme 2024: अगर आप नोएडा में एयरपोर्ट के पास नया फ्लैट खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने ग्रेटर नोएडा में 1200 घरों की बिक्री के लिए नई स्कीम शुरू की है। YEIDA ने अपनी बिल्ट-अप हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट्स के अलॉटमेंट के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। ये फ्लैट्स ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर 22डी में स्थित हैं। YEIDA के “बिल्ट-अप हाउसिंग स्कीम - चूज योर ओन हाउस” के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

फ्लैट साइज और उनकी कीमत

इस स्कीम के अनुसार कुल 1239 फ्लैट अलॉटमेंट के लिए उपलब्ध हैं। यह स्कीम 19 सितंबर 2024 को शुरू की गई थी। यह 31 मार्च 2025 को बंद होगी। इसके तहत तीन कैटेगरी में फ्लैट लॉन्च किए गए हैं। जिनमें अफोर्डेबल, S+4, S+16 शामिल हैं। इनमें 276, 713 और 250 फ्लैट यूनिट उपलब्ध हैं। अफोर्डेबल कैटेगरी में वन बीएचके फ्लैट्स आते हैं, जिनका कुल एरिया 29.76 वर्ग मीटर है और कारपेट एरिया 21.62 वर्ग मीटर है। इसकी कीमत ग्राउंड-फ्लोर यूनिट्स के लिए 23.37 लाख रुपये और पहली, दूसरी और तीसरी मंजिलों के लिए 20.72 लाख रुपये है।


S+4 कैटेगरी में वन बीएचके फ्लैट आता है, जिसका कुल एरिया 54.75 वर्ग मीटर है और यूजेबल लिविंग स्पेस 36.97 वर्ग मीटर है, और इसकी कीमत 33.05 लाख रुपये है। S+16 कैटेगरी में 2 बीएचके फ्लैट्स आते हैं, जिनका कुल एरिया 99.86 वर्ग मीटर है और यूजेबल एरिया 64.72 वर्ग मीटर है। इन फ्लैट्स की कीमत 45.09 लाख रुपये है।

YEIDA Flat Scheme 2024 के लिए एलिजिबिलिटी

अगर आप इन फ्लैट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी है। आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, और उन्हें पहले YEIDA द्वारा कोई फ्लैट या प्लॉट आवंटित नहीं किया गया होना चाहिए।

स्कीम के लिए आवेदन करने के लिए आपको YEIDA वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें 600 रुपये का नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस और बयाना राशि जमा (EMD) देनी होगी, जो फ्लैट की कुल कीमत का 10% है। आवेदक की पसंद के आधार पर डायरेक्ट अलॉटमेंट (चूज योर ओन हाउस)- मल्टी-storey फ्लैट/फोर-storey फ्लैट के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अलॉटमेंट किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

https://yamunaexpresswayauthority.com/BuiltupHousingSchemesApplication Form.aspx वेबसाइट पर आवेदक ऑनलाइन रेसिडेंशियल स्कीम पोर्टल को एक्सेस कर सकता है। इसके अलावा, आवेदक YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट https://yamunaexpresswayauthority.com से ऑनलाइन रेसिडेंशियल पोर्टल (BHS) पर जा सकता है

इसके बाद आवेदक को को पसंदीदा/चयनित फ्लैट/घर का साइज, सेक्टर और ब्लॉक चुनना होगा। आवेदक द्वारा चुने गए फ्लैट/घर के साइज के आधार पर रजिस्ट्रेशन मनी की गणना की जाएगी। फ्लैट/हाउस का चयन करने के बाद आवेदक को डिटेल भरना होगा और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिनमें पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी कार्ड, रिजर्वेशन कैटेगरी (अगर कोई हो) शामिल हैं। दस्तावेज जमा करने के बाद आवेदक को ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से पंजीकरण शुल्क (नॉन-रिफंडेबल) और 10% बयाना राशि (एडजस्टेबल) का भुगतान करना होगा।

अलॉटमेंट की प्रक्रिया

अलॉटमेंट आवेदक की पसंद के अनुसार पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। आवेदक वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्पों में से अपना फ्लैट चुन सकता है। आवेदक द्वारा जरूरी पेमेंट (अलॉटमेंट फीस) जमा करने के बाद चुना गया फ्लैट आवेदक के लिए अस्थायी रूप से आरक्षित कर दिया जाएगा। आवेदन में किसी भी तरह की विसंगति पाए जाने पर अस्थायी आवंटन रद्द कर दिया जाएगा और जमा की गई सारी राशि जब्त कर ली जाएगी। अगर आवेदन रिजर्वेशन कैटेगरी का है, तो जमा की गई राशि का 100 फीसदी वापस कर दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।