PPF: केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई हुई हैं। इनमें पैसा लगाने पर आपको अच्छे रिटर्न के साथ सुरक्षा की गारंटी मिलती है। यहां पैसा निवेश करके आप लंबे पीरियड में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ भी इन्हीं योजनाओं में से एक है। अगर आपने भी पीपीएफ (PPF) में निवेश किया है तो आपको हर महीने की 5 तारीख का ध्यान जरूर रखना चाहिए। हां, यदि आप 5 तारीख को ध्यान में रखकर पैसा निवेश करेंगे तो आपको अधिक लाभ मिलेगा। केंद्र की ओर से इसकी जानकारी भी दी गई है।
15 तारीख तक पैसा जमा करना है जरूरी
अगर आप पीपीएफ में निवेश करते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आपको महीने की 15 तारीख तक पैसा जमा करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा। पीपीएफ में आप सालाना 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। अगर आप 20 तारीख के आसपास पीपीएफ खाते में पैसा जमा करते हैं तो समझ लें कि आपको उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा। अगर आप 5 अप्रैल या उससे पहले पैसा जमा करते हैं तो आपको इसका और भी ज्यादा फायदा मिलेगा।
पीपीएफ पर फिलहाल 7.1 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दिया जा रहा है। फाइनेंस मिनिस्ट्री लंबे समय से पीपीएफ की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। हर महीने की 5 तारीख से लेकर महीने की आखिरी तारीख के बीच जो भी न्यूनतम बैलेंस होता है, उसी महीने ब्याज जुड़ जाता है। अगर आप 5 तारीख के बाद पैसा जमा करते हैं तो आपको अगले महीने उस पर ब्याज मिलेगा।
कितने खाते खोले जा सकते हैं?
अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाता खोलना चाहते हैं तो आपको बता दें कि एक व्यक्ति केवल एक बार ही खाता खोल सकता है। अगर आप पहले से ही दो खाते चला रहे हैं तो सरकार के लिए गए फैसले के मुताबिक 12 दिसंबर 2019 के बाद खोले गए एक से अधिक पीपीएफ खाते बंद कर दिए जाएंगे। साथ ही ऐसे खाते पर कोई ब्याज भी नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने कई पीपीएफ खातों के विलय पर भी रोक लगा है।