FD rates: अब इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें कितना मिल रहा है फायदा

सार्वजनिक सेक्टर के बैंक इंडियन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD जमा पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 4:32 PM
इंडियन बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज।

Indian Bank FD rates: सार्वजनिक सेक्टर के बैंक इंडियन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD जमा पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक रिवाइज दरें 4 अगस्त 2022 से लागू हो चुकी है। रिविजन के बाद बैंक ने एक साल की मैच्योरिटी वाली FD पर ब्याज बढ़ाया है। बैंक वर्तमान में 7 दिनों से लेकर 5 साल की FD पर ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक आम जनता को 2.80 प्रतिशत से 5.60 प्रतिशत और सीनियर सिटिजन को 3.30 प्रतिशत से 6.10 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

7 दिनों से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर, बैंक 2.80% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 30 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 3% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इंडियन बैंक अब 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 3.25% की ब्याज दर की पेशकश करेगा और बैंक 91 दिनों से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 3.50% का ब्याज दे रहा है। 121 दिनों से 180 दिनों में मैच्योर होने वाली FD 3.75% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 181 दिनों से 9 महीने से कम अवधि के लिए मैच्योर होने वाली FD पर 4.00% का ब्याज दे रहा है। बैंक 9 महीने से 1 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.40 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

इंडियन बैंक इतना दे रहा है FDपर ब्याज इंडियन बैंक इतना दे रहा है FDपर ब्याज


 

RBI Monetary Policy: ब्याज दरों से जुड़े इन 12 शेयरों पर लगाएं दांव, मिल सकता है 10-22% रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।