Get App

पंजाब एंड सिंध बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिवाली से पहले दिया तोहफा! FD पर बढ़ाया ब्याज

Punjab & Sind Bank Fixed Deposit Rate: पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने अपनी सामान्य एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 21 अक्टूबर 2024 से लागू हो चुकी है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहे हैं। बैंक 4 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2024 पर 7:00 AM
पंजाब एंड सिंध बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिवाली से पहले दिया तोहफा! FD पर बढ़ाया ब्याज
पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) बैंक ने अपनी एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

Punjab & Sind Bank Fixed Deposit Rate: पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने अपनी सामान्य एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ये नई दरें 21 अक्टूबर 2024 से लागू हो चुकी है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहे हैं। बैंक 4 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये इंटरेस्ट रेट सामान्य लोगों को लिए है। चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट।

रिवाइज ब्याज दर 21/10/2024 से लागू (% सालाना)
मैच्योरिटी पीरियड 3 करोड़ रुपये तक
7 - 14 दिन 4
15 - 30 दिन 4
31 - 45 दिन 4.25
46 - 90 दिन 4.50
91 - 120 दिन 4.50
121-150 दिन 4.75
151 - 179 दिन 6
180 - 221 दिन 5.25
222 दिन 6.30
223 - 269 दिन 5.25
270 - 332 दिन 5.50
333 दिन 7.15
334 - <1 साल 5.50
1 साल 6.30
> 1 साल - 443 दिन 6.00
444 दिन 7.30
445 दिन - 554 दिन 6.00
555 दिन 7.50
667दिन- 2साल 6.00
2 साल से ऊपर < 998 दिन 6.30
999 दिन 6.65
1000 दिन < 3 साल 6.30
3 साल - 5 साल 6.00
>5 साल - 10 साल 6.25

पंजाब एंड सिंध बैंक ऑफर कर रहा है खास FD

पंजाब एंड सिंध बैंक अपने ग्राहकों को 222 दिन, 333 दिन और 444 दिनों की स्पेशल एफडी ऑफर कर रहा है। ये स्पेशल एफडी पर अधिकतम 8.05 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक बैंक 222 दिनों की एफडी पर 7.05 फीसदी, 333 दिनों की एफडी पर 7.10 फीसदी और 444 दिनों की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें