Get App

PNB के ग्राहक कल से इन ATM से नहीं निकाल सकेंगे पैसे, जानिए पूरा मामला

बैंक ने कहा है कि अब उसके ग्राहक Non-EMV वाले ATM मशीन से पैसे नहीं निकाल पाएंगे, जानिए क्या है Non-EMV वाले ATM मशीन?

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2021 पर 8:13 AM
PNB के ग्राहक कल से इन ATM से नहीं निकाल सकेंगे पैसे, जानिए पूरा मामला

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहक कल यानी 1 फरवरी 2021 से कुछ ATM से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए बैंक ने यह कदम उठाया है। बैंक ने कहा है कि अब उसके ग्राहक Non-EMV वाले ATM मशीन से पैसे नहीं निकाल पाएंगे।  पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी पहले ही दे चुका है।

बैंक ने एक ट्वीट करके बताया है, "अपने ATM में किसी भी तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए Non-EMV वाले ATM मशीन से ट्रांजैक्शन पर रोक लगा दी गई है।"

अगर आपके पास भी पंजाब नेशनल बैंक का ATM कार्ड है तो आपको भी यह ध्यान रखना होगा कि कल से Non-EMV वाले ATM मशीन से  पैसे नहीं निकाल सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Non-EMV वाले ATM क्या हैं?
 
क्या होता Non-EMV वाले ATM?

आप जब ATM से पैसे निकालने जाते होंगे तो आपको दो तरह की मशीन मिलते हैं। एक मशीन में आप कार्ड Insert करके निकाल लेते हैं। फिर ट्रांजैक्शन करते हैं। इस तरह के ATM में Magnetic Strips के जरिए मशीन आपके कार्ड का डेटा रीड करता है। ये  non-EMV वाले ATM मशीन होते हैं। तो याद रखिए अब पंजाब नेशनल बैंक के कार्ड इस तरह के ATM में नहीं चलेंगे।

दूसरे तरह के ATM में जब आप कार्ड मशीन में Insert करते हैं तो मशीन कार्ड होल्ड कर लेती है। इसके बाद आप ट्रांजैक्शन करते हैं। ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद ही आप मशीन से कार्ड निकाल पाते हैं। तो 1 फरवरी से पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सिर्फ इसी तरह के ATM मशीन से पैसे निकाल पाएंगे।   

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें