Get App

PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट! एक महीने में बंद हो जाएंगे ये अकाउंट

Punjab National Bank Alert: अगर आपका भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेविंग अकाउंट है तो आपके लिए बड़ी खबर है। PNB ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन अकाउंट में पिछले..

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2024 पर 4:16 PM
PNB Alert: पंजाब नेशनल बैंक के करोड़ों ग्राहकों के लिए अलर्ट! एक महीने में बंद हो जाएंगे ये अकाउंट
Punjab National Bank Alert: अगर आपका भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेविंग अकाउंट है तो आपके लिए बड़ी खबर है।

Punjab National Bank Alert: अगर आपका भी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सेविंग अकाउंट है तो आपके लिए बड़ी खबर है। PNB ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन अकाउंट में पिछले 3 साल में कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है और जिन अकाउंट के बैलेंस जीरो है वह अकाउंट एक महीने के बाद बंद हो जाएंगे। बैंक ऐसे अकाउंट को बंद करने वाला है जिसमें कोई ट्रांजेक्शन नहीं हो रहा है।

PNB ने लिया बड़ा फैसला

कई स्कैमर्स ऐसे अकाउंट का बड़ा गलत इस्तेमाल करते हैं। ऐसे मामलों से निपटने के लिए बैंक ने ये कदम उठाया है। बैंक के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अकाउंट का कैलकुलेशन 30 अप्रैल 2024 के आधार पर किया जाएगा। पीएनबी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि वह सभी अकाउंट 1 महीने के बाद बंद हो जाएंगे, तो पिछले 3 साल से एक्टिव नहीं है। यानी, ऑपरेट नहीं किये गए हैं और जिनका बैलेंस जीरो है। वह अकाउंट बंद हो जाएंगे। बैंक डीमैट अकाउंट (Demat Accounts) को बंद नहीं करेगा। यानी, ये नियम डीमैट अकाउंट पर लागू नहीं होगा।

PNB ने जारी किया ये नोटिफिकेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें