Get App

देश के 3 बड़े बैंकों ने सस्ता किया होम लोन, चेक करें इंटरेस्ट रेट

RBI: देश के तीन सरकारी बैंकों ने भी अपना होम लोन सस्ता कर दिया है। रिजर्व बैंक ने 5 दिसंबर को रेपो रेट 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया, जिसके बाद ज्यादातर बैंकों ने होम लोन से जुड़ी दरें RLLR कम किया है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 6:17 PM
देश के 3 बड़े बैंकों ने सस्ता किया होम लोन, चेक करें इंटरेस्ट रेट
RBI: रिजर्व बैंक ने 5 दिसंबर को रेपो रेट 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया।

RBI: देश के तीन सरकारी बैंकों ने भी अपना होम लोन सस्ता कर दिया है। रिजर्व बैंक ने 5 दिसंबर को रेपो रेट 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया, जिसके बाद ज्यादातर बैंकों ने होम लोन से जुड़ी दरें RLLR कम किया है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शनिवार को बताया कि उसने अपनी रेपो लिंक्ड लैंडिंग रेट (RLLR) को घटाकर 8.35% से 8.10% कर दिया है। यह दर 6 दिसंबर 2025 से लागू हो गई है। बैंक ने साफ किया है कि MCLR और बेस रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा Bank of India और Indian Bank ने भी अपनी ब्याज दरें कम की हैं। इंडियन बैंक ने अपनी रेपो-लिंक्ड बेंचमार्क लेंडिंग रेट 8.20% से घटाकर 7.95% कर दी है। ये नई दरें 6 दिसंबर से लागू हो गई हैं।

EMI पर क्या असर पड़ेगा?

अगर आपका होम लोन RLLR से जुड़ा है, तो इस कटौती का फायदा आपको अगली रीसेट डेट पर मिलेगा या तो EMI कम होगी या लोन का पीरियड घटेगा। लेकिन जिन लोगों का लोन MCLR या Base Rate से जुड़ा है, उन्हें अभी कोई फायदा नहीं मिलेगा क्योंकि इन दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बैंक ऑफ इंडिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें