Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करोड़ो ग्राहकों को तोहफा दिया है। PNB बैंक ने एफडी (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज बढ़ा दिया है। पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 सालों की एफडी देता है। वह इस पर 3.50% से 7.25% के बीच FD ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 4 फीसदी से 7.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। PNB सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से अधिक उम्र के निवेशकों को 8.25 फीसदी का अधिकतम ब्याज दे रहा है। ये नई दरें 1 फरवरी 2024 से लागू हो गई हैं।
PNB बैंक ने सिर्फ इस एक FD पर बढ़ाया ब्याज
PNB बैंक ने 300 दिनों की एफडी पर ब्याज 6.25 फीसदी से बढ़कर 7.05 फीसदी कर दिया है। बैंक ने इस एफडी पर ब्याज 0.80 फीसदी बढ़ा दिया है। इसके अलावा पीएनबी बैंक ने किसी और एफडी पर ब्याज नहीं बढ़ाया है।
पंजाब नेशनल बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर इतना दे रहा है ब्याज
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.00 प्रतिशत
91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.00 प्रतिशत
180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए – 6 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 6.50 प्रतिशत
271 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए – 6.25 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.75 प्रतिशत
300 दिन: आम जनता के लिए – 7.05 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए – 7.55 प्रतिशत
1 साल: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.25 प्रतिशत
1 साल से अधिक से 399 दिन: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.30 प्रतिशत
400 दिन: आम जनता के लिए – 7.25 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.75 प्रतिशत
400 से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.30 प्रतिशत
2 साल से अधिक 3 साल तक: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.50 प्रतिशत
3 साल से अधिक 5 साल तक: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.00 प्रतिशत
5 साल से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.30 प्रतिशत।