दिवाली से पहले PNB बैंक ने दिया तोहफा, FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें रेट

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी कुछ एफडी (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दी है। ये नई दरें 1 नवंबर 2023 से लागू हो गई है। पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों के लिए दिनों से लेकर 10 सालों की एफडी देता है

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 9:47 PM
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने दिवाली से पहले FD पर ब्याज बढ़ा दिया है।

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी कुछ एफडी (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दी है। ये नई दरें 1 नवंबर 2023 से लागू हो गई है। पंजाब नेशनल बैंक आम नागरिकों के लिए दिनों से लेकर 10 सालों की एफडी देता है। वह इस पर 3.05% से 7.25% के बीच FD ब्याज देता है। बैंक 444 दिनों की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.25% की उच्चतम ब्याज देता है।

PNB बैंक ने इन FD पर बढ़ाया ब्याज 

PNB बैंक ने 180 दिन से 270 दिनों की एफडी पर ब्याज आम जनता  के लिए 5.50 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया है। 271 दिन से 1 साल से कम की एफड पर आम जनता के लिए एफडी पर ब्याज बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया है।


 

पंजाब नेशनल बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर इतना दे रहा है ब्याज

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 5.00 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 6 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.50 प्रतिशत

271 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 6.75 प्रतिशत

1 साल: आम जनता के लिए - 6.75 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.25 प्रतिशत

1 साल से अधिक से 443 दिन: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.30 प्रतिशत

 

444 दिन: आम जनता के लिए - 7.25 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.75 प्रतिशत

445 से 665 दिन: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.30 प्रतिशत

666 दिन: आम जनता के लिए - 7.05 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.55 प्रतिशत

667 दिन से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.30 प्रतिशत

2 साल से अधिक 3 साल तक: आम जनता के लिए - 7.00 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल से अधिक 5 साल तक: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.00 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; वरिष्ठ नागरिकों के लिए - 7.30 प्रतिशत।

Vedanta Q2 Results : सितंबर तिमाही में 915 करोड़ का घाटा, लेकिन रेवेन्यू में उछाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।