PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में बैंक अकाउंट है और आपने उसकी KYC नहीं की है तो अगले 3 दिनों में यानी 12 दिसंबर 2022 तक करा लें। आपके बैंक अकाउंट के चालू रहने के लिए जरूरी है कि आप समय रहते KYC करा लें। वरना, आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है और आप अपना अकाउंट ऑपरेट नहीं कर पाएंगे।
