PNB KYC Update: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपके पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के बैंक अकाउंट की KYC नहीं हुई है तो 12 दिसंबर 2022 तक जरूर कर लें। अगर बैंक के ग्राहकों ने ऐसा नहीं किया तो आप अपने बैंक अकाउंट को 12 दिसंबर के बाद इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ये काम आपको बैंक ब्रांच जाकर निपटाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो सकता है।
बैंक ने ट्विटर पर जारी किया अलर्ट
पिछले कई महीनों से कई बैंक ग्राहकों को Know Your Customer (KYC) कराने के लिए अलर्ट कर रहा है। KYC कराने से ग्राहकों का बैंक खाता एक्टिव रहेगा और फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट जैसे कई काम आसानी से कर पाएंगे। पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ग्राहकों को केवाईसी अपडेट करने के लिए कह रहा है। बैंक ने ट्वीट के जरिये कहा कि सभी ग्राहक 12 दिसंबर 2022 तक KYC करा लें।
ऐसे करें चेक- KYC हुई है या नहीं?
आपके पंजाब नेशनल बैंक की KYC हुई है या नहीं, इसकी जानकारी के लिए आपको कस्टमर केयर पर फोन करना होगा। बैंक ने कहा कि ग्राहक कस्टमर केयर नंबर 18001802222 या 18001032222 पर फोन करके अधिक जानकारी ले सकते हैं। ये दोनों ही नंबर टोल फ्री हैं।
ऐसे करानी होगी पीएनबी बैंक की KYC
अपने पीएनबी केवाईसी की जानकारी अपडेट करने के लिए केवाईसी फॉर्म को भरके जमा कर सकते हैं। ये आप तभी कर सकते हैं जब KYC की जानकारी में कोई बदलाव न हो। आप अपने रजिस्टर ईमेल आईडी के जरिये भी जानकारी दे सकते हैं। अगर आपकी जानकारी में बदलाव आया है तो तब आपको बैंक ब्रांच जाना होगा। बिना ब्रांच जाए KYC अपडेट नहीं होगी। यहां आपको फॉर्म और डॉक्यूमेंट भी सबमिट करना होगा।
मौजूदा ग्राहकों के मामले में बैंकों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक के केवाईसी दिशानिर्देशों के अनुसार बैंकों से यह उम्मीद की जाती है कि वे मौजूदा ग्राहकों के संबंध में खाते खोलने के लिए जरूरी केवाईसी मानदंडों को पूरा करेंगे। किसी भी चूक के मामले में ग्राहक की पहचान के लिए आवश्यक केवाईसी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करना होगा।