मुंबई में बिजली सप्लाई का बदला नियम, Adani Group ने देश के दूसरे सबसे बड़े पोर्ट के लिए लाइसेंस का किया आवेदन

अदानी ग्रुप (Adani Group) देश के दूसरे सबसे बड़े कंटेनर पोर्ट JNPT (जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट) में बिजली सप्लाई करने की तैयारी कर रही है

अपडेटेड Nov 26, 2022 पर 6:15 PM
Story continues below Advertisement
अडानी इलेक्ट्रिसिटी में 99 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी अडानी ट्रांसमिशन की है।

अदानी ग्रुप (Adani Group) देश के दूसरे सबसे बड़े कंटेनर पोर्ट JNPT (जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट) में बिजली सप्लाई करने की तैयारी कर रही है। अडानी ग्रुप की एक इकाई अडानी इलेक्ट्रिसिटी नवी मुंबई (Adani Electricity Navi Mumbai-AENM) ने जेएनपीटी समेत मुंबई के कुछ हिस्सों में अपने पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में विस्तार के लिए लाइसेंस का आवेदन दिया है। कंपनी ने कुछ अखबारों में इससे जुड़ा विज्ञापन प्रकाशित कराया है। इसमें जानकारी दी गई है कि कंपनी ने अपनी लिस्टेड पैरेंट अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के साथ मिलकर महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (MERC) के पास लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इसके तहत कंपनी ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के कुछ हिस्से में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन करना चाहती है।

Multibagger Stock: 3 रुपये का शेयर पहुंचा 356 के पार, इस फार्मा कंपनी में अभी भी दिख रहा दम

अभी सरकारी कंपनी करती है बिजली सप्लाई


अडानी ग्रुप की डिस्ट्रीब्यूशन इकाई जिन इलाकों में बिजली सप्लाई करने के लिए लाइसेंस मांग रही है, अभी वहां सिर्फ सरकारी कंपनी Mahadiscom बिजली सप्लाई करती है। Mahadiscom मुंबई के मुलुंड और भंडूप, ठाणे जिले, नवी मुंबई, पनवेल, खारघर, तलोजा और उरान में बिजली सप्लाई करती है। इन जगहों के अलावा अडानी ग्रुप देश के दूसरे सबसे बड़े कंटेनर पोर्ट जेएनपीटी को बिजली सप्लाई करना चाहती है जो नवी मुंबई में स्थित है। MERC ने जब से इलेक्ट्रिसिटी एक्ट में संशोधन किया है, तब से यह पहला आवेदन है। इस एक्ट में शुक्रवार को बदलाव किया गया था। अगर यह लाइसेंस अडानी ग्रुप को मिल जाता है तो पांच साल की समाप्ति पर इसके 5 लाख से अधिक कंज्यूमर हो जाएंगे।

IPO News: अगले हफ्ते खुलेंगे 1000 करोड़ से अधिक के दो आईपीओ, पैसे लगाने से पहले चेक करें डिटेल्स 

चार साल से मुंबई में बिजली सप्लाई कर रही Adani Electricity

अडानी इलेक्ट्रिसिटी में 99 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी अडानी ट्रांसमिशन की है। यह चार साल से अधिक समय से मुंबई में बिजली सप्लाई कर रही है और मार्केट में इसका कंपटीशन टाटा पॉवर से है। मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए इसने अनिल अंबानी ग्रुप की रिलायंस एनर्जी (Reliance Energy) को 18 हजार करोड़ रुपये में खरीद लिया था लेकिन अभी इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

Moneycontrol News

Moneycontrol News

First Published: Nov 26, 2022 6:15 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।