पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी इन FD पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें डिटेल्स

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। PNB ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 5:28 PM
PNB ने FD पर फिर बढ़ाया ब्याज।

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। PNB ने Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार रिवाइज दरें 17 अगस्त से लागू हो चुकी है। बैंक ने ब्याज दर एक साल से तीन साल, पांच साल या उससे अधिक की मैच्योरिटी वाली FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। परिपक्वता वाली सावधि जमा पर ब्याज दरें बढ़ा दीं।

पीएनबी ने इन एफडी पर बढ़ाया ब्याज

पीएनबी ने 1 साल में मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर 5.30% से बढ़ाकर 5.50% कर दी, जबकि बैंक ने एक साल में और दो साल तक मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर में 5 बीपीएस की बढ़ोतरी की है। अब ये 5.45% से बढ़कर 5.50% हो गई है। पीएनबी ने दो साल से अधिक और तीन साल तक मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर को 5.50% से बढ़ाकर 5.60% कर दिया है।


PNB, 2 करोड़ रुपये से कम की FD इतना दे रहा है ब्याज

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.50 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 3.75 प्रतिशत

91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 4.50 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

271 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

1 साल: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.80 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से अधिक: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 5.80 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से अधिक: आम जनता के लिए - 5.60 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से अधिक: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: आम जनता के लिए - 5.65 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.10 प्रतिशत

1111 दिन: आम जनता के लिए - 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटिजन के लिए - 6.00 प्रतिशत।

देसी लड़ाकू विमान तेजस का मलेशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में बढ़ेगा कारोबार, आज HAL के शेयर में दिखी तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।