पंजाब और सिंध बैंक ने FD पर ब्याज दरों को किया रिवाइज, धनलक्ष्मी 444 दिनों की एफडी पर बढ़ाया निवेश का समय

Punjab & Sind Bank FD: पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपनी खास एफडी निवेश का समय बढ़ा दिया है। पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने अपनी स्पेशल एफडी जिसे 'धनलक्ष्मी 444 दिन' कहा जाता है, उस पर निवेश की अंतिम तिथि पहले 30 नवंबर 2023 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2024 कर दी है

अपडेटेड Dec 01, 2023 पर 5:39 PM
Story continues below Advertisement
Punjab & Sind Bank FD: पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपनी खास एफडी में निवेश का समय बढ़ा दिया है।

Punjab & Sind Bank FD: पंजाब एंड सिंध बैंक ने अपनी खास एफडी निवेश का समय बढ़ा दिया है। पब्लिक सेक्टर बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक (PSB) ने अपनी स्पेशल एफडी जिसे 'धनलक्ष्मी 444 दिन' कहा जाता है, उस पर निवेश की अंतिम तिथि पहले 30 नवंबर 2023 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2024 कर दी है। पंजाब और सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 1 दिसंबर 2023 एफडी की ब्याज दरों में रिवीजन भी किया है।

पीएसबी धनलक्ष्मी एफडी की ब्याज दरें

सभी भारतीय निवासी, NRI और एनआरओ इस एफडी में निवेश कर सकते हैं। धनलक्ष्मी नामक इस स्पेशल एफडी में निवेश का पीरियड 444 दिन है और अब 31 जनवरी 2024 तक वैलिड है। इस एफडी में सामान्य नागरिकों को 7.4% और सीनियर सिटीजन को 7.9% है और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.05% ब्याज मिल रहा है।


FD पर रिवाइज किया इंटरेस्ट

सरकारी बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की जमा पर पर भी ब्याज दरों पर रिवीजन किया है। पंजाब एंड सिंध बैंक की वेबसाइट के मुताबिक यह दर 1 जुलाई 2023 से लागू हो चुकी है। अब 1 दिसंबर से बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 2.8 से 7.10 फीसदी तक ब्याज मिल रही है।

ये हैं सिंध एंड बैंक की एफडी पर ब्याज दरें

अगर आप सात से 30 दिन के पीरियड के लिए दो करोड़ रुपये से कम निवेश करते हैं तो आपको 2.8 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। 31 से 45 दिनों के लिए निवेश पर 3 फीसदी ब्याज मिलेगी। अगर आप 46 से 90 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करते हैं तो आपको 4.25 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। 91 से 179 दिन की पीरियड पर 4.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 180 से 269 दिनों की एफडी पर 5.25 प्रतिशत ब्याज मिलता है।

ये हैं ब्याज दरें

एक साल से 365 दिन की पीरियड के लिए निवेश पर 6.20 फीसदी ब्याज मिलेगा। 4444 दिनों की स्पेशल एफडी पर 7.4 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। 445 से 2 साल के निवेश पर 6 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। दो साल एक दिन से लेकर तीन साल से कम के लिए 6.30 फीसदी ब्याज मिलेगा। तीन साल से 5 साल की पीरियड के लिए निवेश पर 6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 5 से 10 साल के निवेश पर 6.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

सीनियर सिटीजन को मिलेगा ज्यादा ब्याज

सीनियर सिटीजन को बैंक 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज देता है। सुपर सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी के अलावा 0.15 फीसदी का ज्यादा ब्याज मिलता है।

Nifty: एग्जिट पोल के नतीजे देख शेयर बाजार का जोश हाई, निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।