Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी RailTel Corporation of India Ltd को मंगलवार (14 अप्रैल) को बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर एक अन्य सरकारी रेल कंपनी- Rail Vikas Nigam Limited (RVNL) ने दिया है। इसकी वैल्यू ₹255.27 करोड़ (टैक्स सहित) है। यह काम इंटीग्रेटेड टनल कम्युनिकेशन सिस्टम लगाने से जुड़ा है।
RVNL ने यह कॉन्ट्रैक्ट पैकेज-2 के तहत दिया गया है। इसमें टनल T-8 से T-11 तक और चार स्टेशनों पर काम किया जाएगा। कुल मिलाकर यह प्रोजेक्ट 36 किलोमीटर के सेक्शन को कवर करेगा।
काम में सिस्टम की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। इसके अलावा VHF सिंप्लेक्स सिस्टम, CCTV, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इमरजेंसी कॉल पॉइंट्स भी लगाए जाएंगे। इसे 12 अप्रैल 2028 तक पूरा किया जाएगा।
पहले भी मिला था बड़ा ऑर्डर
इससे पहले भी RailTel को बड़ा काम मिल चुका है। पिछले महीने कंपनी को National Informatics Centre Services Incorporated से ₹42.63 करोड़ का ऑर्डर मिला था।
यह काम नेशनल नॉलेज नेटवर्क (NKN) प्रोजेक्ट के तहत New Core Link से जुड़ा है। इसे 12 महीने में पूरा किया जाना है और इसकी डेडलाइन 31 मार्च 2027 है। RailTel को यह ऑर्डर 16 मार्च को मिला था।
RailTel का शेयर सोमवार (13 अप्रैल) को 0.63% की मामूली गिरावट के साथ ₹284 पर बंद हुआ था। पिछले 1 महीने में स्टॉक 5.40% चढ़ा है। हालांकि, 6 महीने में इसने 22.16% का नेगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 9.13 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।