Ram Mandir Holiday: केंद्र सरकार ने किया आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, यूपी समेत इन 5 राज्यों में 22 जनवरी को बंद रहेगा सब

Ram Mandir Bank Holiday: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह की तैयारी चल र ही है। कई राज्यों ने 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा कर दी है। कुछ राज्यों को 22 जनवरी 2024 को ड्राई डे भी अपने राज्य में घोषित कर दिया है। अब केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी सोमवार को दी है

अपडेटेड Jan 18, 2024 पर 6:29 PM
Story continues below Advertisement
Ram Mandir Holiday: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह की तैयारी चल रही है।

Ram Mandir Bank Holiday: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक समारोह की तैयारी चल र ही है। कई राज्यों ने 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा कर दी है। कुछ राज्यों को 22 जनवरी 2024 को ड्राई डे भी अपने राज्य में घोषित कर दिया है। अब केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी सोमवार को दी है। यानी, केंद्र सरकार के दफ्तरों में कर्मचारी आधे दिन की छुट्टी मनाएंगे। केंद्र सरकार के कर्मचारी राम उत्सव को मनाने के लिए छुट्टी मांग रहे थे। सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी दे दी है।

इन राज्यों में भी रहेगी छुट्टी

मध्य प्रदेश


मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 22 जनवरी को स्कूल की छुट्टी घोषित की है, जिससे लोगों को इस दिन को त्योहार की तरह मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। यादव ने शराब और भांग की दुकानों सहित सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

गोवा

गोवा सरकार ने भी 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर में नई मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने के लिए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में 22 जनवरी को छुट्टी घोषित कर दी है।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने भी राम मंदिर उद्घाटन के मद्देनजर 22 जनवरी को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है। साथ ही, प्रतिष्ठा समारोह के दिन राज्य में कहीं भी शराब के सेवन की अनुमति नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश में बंद रहेंगे बैंक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की। लखनऊ विश्वविद्यालय ने 22 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं को रीशेडयूल कर दिया है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर प्रदेश में पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। इस दिन पूरे राज्य में स्कूल, सरकारी ऑफिस और बैंक बंद रहेंगे। 22 जनवरी को यूपी में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सरकारी बैंकों के अलावा एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, एक्सिस, बंधन बैंक जैसे सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे।

HDFC Bank : क्या मौजूदा गिरावट में छिपा है निवेश का मौका? जानिए इसे लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।