अगर 22 जनवरी को नहीं जा पा रहे हैं अयोध्या, तो 3 दिन की छुट्टी में निकल जाएं उदयपुर

IRCTC Tour Package: क्या आपका भी मन था कि 22 जनवरी को अयोध्या जाएं लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ये अपील की कि वे 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन बिल्कुल ना बनाएं क्योंकि हर किसी का आना संभव नहीं है

अपडेटेड Jan 19, 2024 पर 7:28 PM
IRCTC Tour: क्या आपका भी मन था कि 22 जनवरी को अयोध्या जाएं लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

IRCTC Tour Package: क्या आपका भी मन था कि 22 जनवरी को अयोध्या जाएं लेकिन ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ये अपील की कि वे 22 जनवरी को अयोध्या आने का मन बिल्कुल ना बनाएं क्योंकि हर किसी का आना संभव नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये कहा कि 22 जनवरी को एक बार विधिपूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद, अपनी सुविधा के अनुसार अयोध्या आएं। घरों, मंदिरों और सोसाइटी में पूजा, हवन, दीप जलाने आदि काम करें। अगर आपका इस वीकेंड में घूमने का प्लान है तो शॉर्ट ट्रिप पर उदयपुर निकल सकते हैं।

वीकेंड पर निकल जाएं उदयपुर

लॉन्ग वीकेंड में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो झीलों के शहर उदयपुर जा सकते हैं। उदयपुर का लोकल कुजीन, सिल्वर ज्वैलरी और राजस्थानी साड़ी आपको पसंद आएगी। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) आपके लिए उदयपुर घूमने का अच्छा ऑफर भी दे रहा है। IRCTC सिर्फ 6,000 रुपये में उदयपुर घूमा रहा है। ये टूर पैकेज आपको 5,380 रुपये में मिल रहा है जिसमें होटल और फूड का खर्च शामिल है। IRCTC का टूर पैकेज आप अपने बजट और दिन के हिसाब से चुन सकते हैं।


ये है टूर पैकेज की कॉस्ट

उदयपुर का टूर पैकेज आपको स्टैंडर्ड, डीलक्स और लग्जरी केटेगरी के हिसाब से मिल रहा है। टूर पैकेज की शुरुआत 5,380 रुपये से है। बाकी जानकारी आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट से मिल जाएगी। आप उदयपुर की ट्रेन टिकट ले सकते हैं। अगर समय कम है तो तत्काल की टिकट ले सकते हैं। अगर आप थोड़ा पैसे खर्च करना चाहें तो फ्लाइट भी सकते हैं।

Udaipur टूर पैकेज की डिटेल्स

टूर पैकेज की शुरुआत उदयपुर से होती। पहले दिन आपको रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, होटल जहां से आप चाहें वहां से आपको पिक किया जाएगा। पहले दिन आपको सिटी पैलेस घुमाया जाएग और बोट राइडिंग कराई जाएगी। उसके बाद आप होटल में ठहरेंगे। इस टूर पैकेज में उदयपुर तक पहुंचने का खर्च शामिल नहीं है। यहां आपको यानी उदयपुर आपको ट्रेन, फ्लाइट, बस या अपनी गाड़ी किसी भी माध्यम से अपने आप पहुंचना होगा।

टूर पैकेज में दिखाई जाएंगी ये जगह

टूर पैकेज में एकलिंगजी, हल्दीघाटी और नाथद्वार ले जाया जाएगा। पैकेज के तीसरे दिन आपको ब्रेकफास्‍ट के बाद कुंभलगढ़ किला घुमाया जाएगा। उसके बाद आप जिस भी तरीके से वापिस जाना होगा वहां यानी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड, होटल आदि छोड़ दिया जाएगा। IRCTC के इस टूर पैकेज में होटल के ठहरने, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट आदि का खर्च शामिल है।

 

PM Modi Ayodhya Visit: '22 जनवरी को न बनाएं अयोध्या आने का मन' PM मोदी ने देशवासियों से क्यों की ऐसी अपील?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।