Ration Card Update: कल के बाद नहीं मिलेगा फ्री राशन कार्ड! पहले कर लें ये काम, वरना बाद में होंगे परेशान

Ration Card Update: जिन लोगों के पास राशन कार्ड है उनके लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो 30 जून की तारीख आपके लिए बेहद अहम है। केंद्र सरकार ने बताया है कि मुफ्त राशन लेने वालों को 30 जून की तारीख को याद रखना होगा

अपडेटेड Jun 29, 2023 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
आधार और राशन कार्ड को लिंक करना जरूरी है।

Ration Card Update: जिन लोगों के पास राशन कार्ड है उनके लिए बड़ी खबर है। अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो 30 जून की तारीख आपके लिए बेहद अहम है। केंद्र सरकार ने बताया है कि मुफ्त राशन लेने वालों को 30 जून की तारीख को याद रखना होगा। आपको बाद में मुफ्त राशन की सुविधा मिलने में परेशानी हो सकती है। आपको बता दें कि आधार और राशन कार्ड को लिंक करना जरूरी है।

फूड डिपार्टमेंट विभाग ने दी जानकारी

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (Food Department) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राशन कार्ड को लिंक करने की तारीख नजदीक आ रही है। इसको लेकर सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। राशन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने के बाद यह तय करना आसान हो जाएगा कि जरूरतमंदों को उनके हिस्से का अनाज मिल रहा है या नहीं।


30 जून तक किया जा सकता है लिंक

आपको बता दें कि पहले राशन को आधार से लिंक करने की तारीख 31 मार्च थी और फिर बाद में इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया और अब आपके पास केवल कल का ही दिन बचा है। जब से सरकार ने राशन कार्ड को वन नेशन-वन राशन कार्ड का ऐलान किया है, तभी से राशन कार्ड को आधार से लिंक करने पर जोर दिया जा रहा है।

आधार-राशन कार्ड कैसे जोड़ें

अपने राज्य के आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पोर्टल पर जाएं।

एक्टिव कार्ड के साथ आधार लिंक का चुनाव करें।

अपना राशन कार्ड नंबर और फिर आधार कार्ड नंबर डालें।

अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालें।

सबमिट बटन का चुनाव करें।

अब आपके मोबाइल फोन पर एक OTP आएगा।

आधार राशन लिंक पेज पर ओटीपी दर्ज करें, और इसके लिए आपका रिक्वेस्ट सबमिट हो गया है।

एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने पर आपको इसकी जानकारी देने वाला एक SMS मिल जाएगा।

Cyient DLM IPO में पैसे लगाने का कल आखिरी मौका, पैसे लगाएं या रहने दें?, ये है एक्सपर्ट्स की राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।