Get App

लोन वसूली के तरीकों पर RBI ने अपनाया सख्त रवैया, लोन रिकवरी पर ड्राफ्ट नियम किए गए जारी

लोन वसूली के तरीकों पर RBI ने सख्त रवैया अपनाया है। इस पर RBI ने ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं। इस बदसलूकी,धमकी और उत्पीड़न पर लगाम लगेगी। लोन वसूली एजेंट की गुंडागर्दी बंद होगी। रिकवरी कॉल करने का समय तय होगा। ग्राहक के रिश्तेदारों से बेवजह संपर्क नहीं किया जा सकेगा। ग्राहक की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाएगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 21, 2026 पर 5:33 PM
लोन वसूली के तरीकों पर RBI ने अपनाया सख्त रवैया, लोन रिकवरी पर ड्राफ्ट नियम किए गए जारी
RBI ने रिकवरी एजेंटों के लिए सख्त मानदंड प्रस्तावित किए हैं। एजेंटों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होगा। शोक या विवाह जैसे आयोजनों के दौरान वसूली एजेंट और बैंक उधार लेने वाले से संपर्क नहीं कर सकेंगे

RBI ने लोन रिकवरी प्रक्रिया को लेकर नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं। इन नियमों का मकसद बैंक,NBFC और डिजिटल लेंडिंग कंपनियों की रिकवरी प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी,मानवीय और जवाबदेह बनाना है। खास तौर पर रिकवरी एजेंटों द्वारा होने वाली बदसलूकी,धमकी और उत्पीड़न को रोकने पर जोर दिया गया है। नए नियमों में रिकवरी के लिए फोन का समय जैसे सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही फोन करना,किसी तरह की धमकी,गलत भाषा और गाली गलौच से का इस्तेमाल नहीं करना। ग्राहक के रिश्तेदारों या दोस्तों से अनावश्यक संपर्क न करना और लोन लेने वाली की प्राइवेसी का सम्मान करना जैसे नियम शामिल हैं। फिलहाल RBI ने इस पर सभी पक्षों की राय मांगी है और 8 अक्टूबर से इन्हें लागू किया जा सकता है।

रिकवरी एजेंटों की मनमानी पर लगेगी रोक

RBI के इन नए प्रस्तावित नियमों का लक्ष्य रिकवरी एजेंटों की मनमानी रोकना और उधार लेने वालों के अधिकारों को मजबूत करना है। अगर यह नियम अंतिम रूप में लागू होते हैं तो 8 अक्टूबर 2026 से देशभर के बैंकों को इनका पालन करना पड़ सकता है।

सभी कमर्शियल बैंकों पर लागू होंगे ये नियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें